{"_id":"5a7756254f1c1ba3268b8626","slug":"81517770277-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचटेट परीक्षा घोटाले की जांच को लेकर शिक्षकों का प्रदर्शन आठ को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचटेट परीक्षा घोटाले की जांच को लेकर शिक्षकों का प्रदर्शन आठ को
Updated Mon, 05 Feb 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एचटेट परीक्षा घोटाले की जांच को लेकर शिक्षकों का प्रदर्शन आठ को
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा एवं स्कूल टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया आठ फरवरी को हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी पर प्रदेशव्यापी प्रदर्शन करेगा। हरियाणा भर से शिक्षक पहले नेहरू पार्क भिवानी में एकत्रित होंगे और फिर शहर में प्रदर्शन कर शिक्षा बोर्ड प्रशासन द्वारा एचटेट परीक्षा में किये व्यापक घोटाले की जांच की मांग का ज्ञापन उपायुक्त भिवानी के माध्यम से मुख्यमंत्री और राज्यपाल को सौंपेंगे। दादरी जिला प्रधान रमेश जाखड़ और दादरी खंड प्रधान राजेंद्र सिंह ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एचटेट परीक्षा में हुए भ्रष्टाचार से अध्यापकों में भारी रोष है तथा प्रदेश भर में इस प्रदर्शन की व्यापक तैयारियां की जा रही। दोनों अध्यापक नेताओं ने कहा कि शिक्षा बोर्ड ने पहले तो बेरोजगार बच्चों से भारी भरकम फीस वसूल की और अब इस पैसे का दुरुपयोग किया जा रहा है। दिसंबर 2017 की एचटेट परीक्षा में प्रदेश भर में 543 केंद्र बनाए गए हैं। एक परीक्षा केंद्र पर 300 बच्चों को बैठाया गया था। प्रत्येक केंद्र पर 16 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे जिनका प्रति कैमरा 6000 रुपये किराया दिया गया। एक कैमरा बाजार में केवल रुपये 800 से 900 में आसानी से मिल जाता है। इस प्रकार प्रत्येक केंद्र के लिए 96000 रुपये का भुगतान किया गया जो लगभग पांच करोड़ 21 लाख रुपये का बनता है। दादरी जिला प्रधान रमेश जाखड़ के अनुसार प्रत्येक केंद्र पर तीन प्रवेश द्वार बनाकर मेटल डिटेक्टर मशीन लगाई गई। इसके लिए प्रत्येक छात्र ने 30 रुपये किराया दिया। इस मशीन का भी बाजार मूल्य रुपये 900 से 1000 तक है। इस प्रकार इस मद में 9000 रुपये प्रति केंद्र के हिसाब से पूरे प्रदेश में एक करोड़ 46 लाख रुपये का किराया दिया गया। इसी प्रकार जैमर पर प्रदेश में एक करोड़ 90 लाख रुपये का भुगतान किया गया।