{"_id":"5a57bba84f1c1bc5188b4731","slug":"81515699112-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ई-भूमि पोर्टल पर ऑन लाइन होगी जमीन की खरीद फरोख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ई-भूमि पोर्टल पर ऑन लाइन होगी जमीन की खरीद फरोख्त
Updated Fri, 12 Jan 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ई-भूमि पोर्टल पर ऑन लाइन होगी जमीन की खरीद फरोख्त
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी। हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं संरचना विकास निगम ने विभिन्न विकास परियोजनाओं के लिए सरकार को स्वेच्छा से जमीन देने के इच्छुक भूस्वामियों के लिए ई-भूमि हरियाणा के नाम से नई वेबसाइट लांच की है। कोई भी जमीन मालिक इस वेबसाइट पर अपना पंजीकरण करते हुए अपनी भूमि का ब्यौरा दे सकता है। ये जानकारी उपायुक्त विजय कुमार सिदप्पा ने दी।
उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार ने फरवरी 2017 में विकास परियोजनाओं के लिए स्वेच्छा से भूमि देने वाले जमीन मालिकों के संदर्भ में नीति घोषित की थी। ऑनलाइन पोर्टल ई भूमि हरियाणा पर भूस्वामी घर बैठे ही अपनी सहमति एचएसआईडीसी को दे सकता है। हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं संरचना विकास निगम ने प्रदेश के सभी जिलों से ये आवेदन आमंत्रित किए हैं। जिला दादरी के जमीन मालिक भी ई भूमि हरियाणा पोर्टल पर अपनी भूमि का ब्यौरा दे सकते हैं। कोई भी सरकारी विभाग या एजेंसी ऑनलाइन प्रस्ताव देकर जमीन खरीद सकती है। उन्होंने बताया कि हरियाणा रेगुलेशन प्रोपर्टी एक्ट के तहत पंजीकरण करवाने या अपने लाइसेंस का नवीनीकरण करवाने के लिए भी इस वेबसाइट का उपयोग किया जा सकता है। प्रोपर्टी डीलिंग के लाइसेंस व इसके नवीनीकरण का शुल्क दो हजार रुपये कम कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि सरकारी विभाग अपनी आवश्यकता के अनुसार भूमि को खरीद सकते हैं। भूस्वामी यह प्रस्ताव भी पोर्टल पर दे सकते हैं कि वे बिना किसी अधिग्रहण या विज्ञापन के स्वेच्छा से जमीन देने को तैयार है।