फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   जींद व जसिया रैली को लेकर व्यापक सुरक्षा प्रबन्ध, सोशल मीडिया पर भी निगाह

जींद व जसिया रैली को लेकर व्यापक सुरक्षा प्रबन्ध, सोशल मीडिया पर भी निगाह

Sat, 25 Nov 2017 01:54 AM IST
Updated Sat, 25 Nov 2017 01:54 AM IST
विज्ञापन
जींद व जसिया रैली को लेकर व्यापक सुरक्षा प्रबन्ध, सोशल मीडिया पर भी निगाह
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर।
रोहतक जिले के गांव जसिया तथा जींद में होने वाली अलग-अलग रैलियों के मद्देनजर को झज्जर पुलिस द्वारा जिला में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा के व्यापक एवं पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। असामाजिक शरारती तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। अलग अलग मुद्दों को लेकर किये जा रहे आंदोलन के प्रतिनिधियों व अन्य सामाजिक संगठनों सहित मौजिज लोगों से झज्जर पुलिस द्वारा लगातार संपर्क रखा जा रहा है।
एसएसपी बी सतीश बालन द्वारा जिले के सभी थाना प्रबंधकों व चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र के प्रत्येक गांव, कस्बा तथा शहरी आबादी के मौजिज एवं मुख्य-मुख्य लोगों से लगातार संपर्क बनाए रखने तथा उन्हें सोशल मीडिया या अन्य किसी भी माध्यम द्वारा किसी भी तरह की अफवाहों पर बिल्कुल यकीन न करने तथा व्यवस्था बनाये रखने बारे सहयोग करने के संबंध में दिशा निर्देश दिए हैं। एसएसपी ने कहा कि सोशल मीडिया पर किसी तरह की भड़काऊ या तनाव पैदा करने वाली अथवा किसी तरह की अफवाह फैलाने वाली आपत्तिजनक पोस्ट डालने वालों पर तुरंत मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन


जगह-जगह की जाएगी नाकेबंदी
26 नवंबर को झज्जर जिला में अनेक स्थानों पर सुरक्षा के मद्देनजर नाकेबंदी की जाएगी। नाके पर प्रत्येक वाहन की गहनता से जांच पड़ताल की जाएगी। नाकाबंदी पर हथियारों व दंगा विरोधी आवश्यक साजो-सामान से सुसज्जित पुलिस के जवान तैनात किए जाएंगे। नाकाबंदी के अलावा राष्ट्रीय राजमार्गों पर यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए जगह जगह पर आवश्यक साजो-सामान सहित पुलिस के जवान तैनात रहेंगे। जिला के शहरी इलाकों में अंदरूनी व बाहरी क्षेत्रों में अलग से सुरक्षा के व्यापक एवं पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रीय मार्ग राजमार्गों पर होगी वीडियोग्राफी
26 नवंबर को झज्जर और बहादुरगढ़ से रोहतक व जींद की तरफ जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्गों सहित प्रत्येक मार्ग पर पुलिस की कड़ी निगरानी रहेगी। सुरक्षा के मद्देनजर राष्ट्रीय राजमार्गों व अन्य अनेक स्थानों प्रत्येक गतिविधि पर नजर रखते हुए वीडियोग्राफी कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि किसी असामाजिक शरारती तत्व ने किसी तरह से शांति को भंग करने अथवा किसी तरह का तनाव पैदा करने की कोशिश की गई तो उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


रैलियों में जाने वाले वाहनों का रूट डायवर्ट
झज्जर से रोहतक होकर जींद व जसिया को जाने वाले वाहनों के लिए मार्ग परिवर्तन किया गया है। रैलियों में जाने वाले वाहनों को झज्जर और बहादुरगढ़ शहर के बाईपास मार्गों से निकाला जाएगा। ताकि शहरी क्षेत्र में यातायात व्यवस्था किसी तरह से बाधित ना हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed