{"_id":"5a0f2f5c4f1c1bd1408b754b","slug":"81510944604-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए एसपी ने बौंदकलां थाने का किया औचक निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए एसपी ने बौंदकलां थाने का किया औचक निरीक्षण
Updated Sat, 18 Nov 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बौंदकलां थाने का निरीक्षण कर एसपी ने लिया काम का जायजा
अमर उजाला ब्यूरो
बौंदकलां
नए पुलिस अधीक्षक हिमांशु गर्ग ने शुक्रवार को बौंदकलां पुलिस थाने का औचक निरीक्षण किया। पुलिस अधीक्षक ने थाने के कामकाज का जायजा लिया।
पुलिस अधीक्षक हिमांशु गर्ग को दोपहर के समय बौंदकलां थाने में जवानों ने सलामी दी। पुलिस अधीक्षक हिमांशु गर्ग ने पुलिस क्राइम डायरी, रोजनामचा और कंप्यूटर कक्ष, रिकॉर्ड का निरीक्षण किया। उन्होंने इस दौरान थाने के सभी जांच अधिकारियों की मीटिंग भी ली। उन्होंने सबसे जांच की फाइलें अपडेट रखने और कार्य समय पर निपटाने की सख्त हिदायतें दी हैं। पुलिस अधीक्षक ने मालखाने में जमा सामान का भी जायजा लिया। उन्होंने एसएचओ और अन्य पुलिस अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए। एसपी ने कहा कि काम में कोताही बिल्कुल भी सहन नहीं की जाएगी। इस मौके पर एसएचओ उपनिरीक्षक विक्रम समेत पूरा स्टॉफ मौजूद रहा।