{"_id":"594826214f1c1bbd758b4568","slug":"81497900577-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी से टूटे बिजली खंभे, ग्रामीण हुए परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी से टूटे बिजली खंभे, ग्रामीण हुए परेशान
Updated Tue, 20 Jun 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो,
बहादुरगढ़।
बीती रात क्षेत्र में आई तेज आंधी के बाद कई गांवों में बिजली के खंभे टूट गये। खंभों के टूटने के कारण गांवों में बिजली समस्या भी आई। इससे निगम को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। निगम के कर्मचारी सोमवार की सुबह से बिजली खंभों को ठीक करने में जुटे रहे। शाम को करीब 8 बजे तक बिजली सप्लाई चालू हो पाई। उधर, अधिकारी भी इस दिशा में काम पर पूरी तरह नजर जमाए रहे।
रविवार की रात क्षेत्र में दरअसल काफी तेज आंधी आई। इससे शहरी क्षेत्र में किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ, लेकिन बहादुरगढ़-बेरी मार्ग पर बसे एक-दो गांवों में नुकसान हुआ। यहां पर मातन गांव में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ। इस गांव में लगभग 17 बिजली के खंभे आंधी के कारण टूट गए। इससे बिजली तारें भी टूट गई। निगम को भी लाखों रुपये का नुकसान हो गया। तारें टूटने के बाद गांव में रात भर बिजली गायब रही। इससे ग्रामीण काफी परेशान रहे। बिजली निगम के अधिकारियों को जैसे ही बिजली खंभे टूटने की सूचना मिली। निगम के अधिकारियों ने कर्मचारियों को तुरंत काम पर लगाया और बिजली खंभों को लगाने का काम शुरू किया। सोमवार को करीब 8 बजे तक बिजली सप्लाई सुचारु हो पाई। उधर बिजली निगम के कार्यकारी अभियंता संदीप जैन ने कहा कि उन्हें सूचना मिली थी कि मातन गांव के पास काफी बिजली के खंभे टूट गए हैं। जिन्हें सोमवार को कर्मचारियों ने दुरुस्त कर दिया और बिजली सप्लाई चालू कर दी गई।