{"_id":"65f096d0f8bbd94d6704fbf6","slug":"8-year-old-girls-leg-broken-due-to-motorcycle-collision-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1003-106134-2024-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: मोटरसाइकिल की टक्कर से 8 साल की बच्ची का पैर टूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: मोटरसाइकिल की टक्कर से 8 साल की बच्ची का पैर टूटा
Tue, 12 Mar 2024 11:24 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Tue, 12 Mar 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
बादली। ईस्माईलपुर गांव में एक मोटरसाइकिल की टक्कर में 8 साल की बच्ची का पैर टूट गया। परिजनों ने बच्ची को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। जबकि मोटरसाइकिल चालक घटना को अंजाम देने के बाद मौके से भाग गया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मोटर साइकिल चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
ईस्माईलपुर निवासी सुनील ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी पुत्री योगिता गली में खेल रही थी। इसी दौरान तेज गति व लापरवाही से वाहन चलाते हुए एक मोटरसाइकिल चालक ने उसको टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद मोटरसाइकिल सवार भाग गया। जबकि योगिता गली में रोते चिल्लाते रही। योगिता की आवाज सुनकर परिजन बाहर आए और योगिता को उपचार के लिए बुढ़ेड़ा के एसजीटी अस्पताल ले जाया गया। यहां योगिता उपचाराधीन है। पुलिस ने सुनील की शिकायत पर मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।