{"_id":"6536c351ebc43dae8b0a7db4","slug":"8-year-old-dalbir-singh-got-35th-place-in-vedanta-delhi-half-marathon-jhjhar-news-c-195-1-sroh1002-4847-2023-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: 68 वर्षीय दलबीर सिंह ने वेदांता दिल्ली हॉफ मैराथन में पाया 35वां स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: 68 वर्षीय दलबीर सिंह ने वेदांता दिल्ली हॉफ मैराथन में पाया 35वां स्थान
Tue, 24 Oct 2023 12:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Tue, 24 Oct 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
jjrp28बुजुर्ग धावक दलबीर सिंह अपने मैडल दिखाते हुए। संवाद
झज्जर। जिले के गांव पहाड़ीपुर के 68 वर्षीय दलबीर सिंह ने दिल्ली के इंडिया गेट से लेकर जंतर मंतर और नेहरू पार्क से होते हुए वापस इंडिया गेट तक हुई 10 किलाेमीटर हाॅफ मैराथन दाैड़ को 1 घंटा 26 मिनट में पूरा कर 35 वां स्थान प्राप्त किया। उसने बताया कि करीब 40 हजार धावकों ने इस दौड़ में भाग लिया था। वेदांता दिल्ली हाॅफ मैराथन प्रबंधन की ओर से मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
बुजुर्ग धावक दलबीर ने कहा कि वह नियमित तौर पर खेतों में जाकर दौड़, व्यायाम व योग करता है। सोमवार को वह लघु सचिवालय में डीसी से मिलने के लिए पहुंचा। उसने कहा कि उसकी मांग है कि सरकार की ओर से उसे एक खिलाड़ी की तरह खुराक मुहैया करवाई जाए ताकि वह बेहतरीन खेल दिखा सके। दलबीर सिंह बुढ़ापा पेंशन से ही अपना गुजर बसर कर रहा है।