फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   7600 rupees were looted by blocking the car in front of the canter

Jhajjar-Bahadurgarh News: कैंटर के आगे गाड़ी अड़ाकर लूटे 7600 रुपये

Fri, 29 Nov 2024 12:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Fri, 29 Nov 2024 12:44 AM IST
विज्ञापन
7600 rupees were looted by blocking the car in front of the canter
बहादुरगढ़। दिल्ली के मुंडका क्षेत्र से कैंटर में माल भरकर सांपला की ओर जा रहे चालक-परिचालक से बहादुरगढ़ बाईपास पर 7600 रुपये लूट लिए गए। वारदात को अंजाम एक स्वीफ्ट कार सवार तीन नकाबपोशों ने दिया। शिकायत थाना सेक्टर-6 पुलिस को दी गई है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अभी लुटेरों का कोई सुराग नहीं लगा है। घटना वीरवार की अलसुबह सुबह दो-तीन बजे के बीच हुई।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में मनोज सिंह निवासी गांव रघुनाथपुर, थाना अल्लागंज, जिला शहजानपुर, उत्तर प्रदेश व हाल निवासी सांपला ने बताया कि वह आरसी फोम फैक्टरी की गाड़ी पर बतौर हेल्पर नौकरी करता है। गाड़ी पर अनिश निवासी गांव घरमनेर, थाना वेवर, जिला मैनपुरी, उत्तर प्रदेश बतौर चालक नौकरी करता है। 28 नवंबर को रात करीब 1-2 बजे वह और अनिश दोनों कैंटर में कंपनी के गोदाम मुंडका से माल (फोम) भरकर सांपला फैक्टरी के लिए चले थे। रात करीब 2-3 बजे जब वे दिल्ली-रोहतक रोड पर झज्जर रोड पर बने फ्लाईओवर को पार करके कुछ दूरी पर पहुंचे ही थे कि पीछे से एक स्वीफ्ट कार आई और उनकी गाड़ी के सामने आकर रुक गई। उसमें से तीन नकाबपोश उतरे और कैंटर की तरफ आ गए। इनमें एक युवक ड्राइवर साइड तो दूसरा कंडक्टर साइड चढ़ गया। तीसरा युवक नीचे खड़ा रहा। गाड़ी को अनिश चला रहा था और वह परिचालक की सीट पर बैठा हुआ था। कार पर कोई नंबर नहीं था। कैंटर में चढ़े दोनों युवकों ने उसकी जेब से 6 हजार और अनिश की जेब से 1600 रुपये कुल 7600 रुपये लूट लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed