{"_id":"699386fa4a59ac33bc052ad2","slug":"74-applicants-withdrew-their-flats-19-were-outside-the-income-limit-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-131808-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: फ्लैट के लिए 74 आवेदकों ने खुद खींचे हाथ, आय सीमा से बाहर 19 लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: फ्लैट के लिए 74 आवेदकों ने खुद खींचे हाथ, आय सीमा से बाहर 19 लोग
विज्ञापन
16jjrp04- नगर परिषद कार्यालय में काम करते अधिकारी। संवाद
झज्जर। मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के तहत फ्लैट के लिए आवेदन करने वालों ने खुद ही अपने हाथ पीछे खींच लिए हैं। इनमें से अधिकतर पहले ही पीएम आवास योजना का लाभ ले रहे है। ऐसे लोगों की संख्या 74 हैं जिन्होंने नगर परिषद की योजना का लाभ लेने से इन्कार किया है।
इसके अलावा जांच में एक व्यक्ति की सरकारी नौकरी और 19 लोगों की आय निर्धारित आय से ज्यादा मिली है। ऐसे में फिलहाल नगर परिषद ने मामले की रिपोर्ट बनाकर जिला नगर आयुक्त को सौंप दी है। जिला नगर आयुक्त की तरफ से इस मामले में आगामी कार्रवाई की जानी है।
योजना के तहत कुल 407 लोगों ने स्वयं पोर्टल पर आवेदन किया था। अब पिछले दो माह से आवेदनों के सत्यापन का काम किया जा रहा है। अब तक 275 लोगों ने अपना सत्यापन करवा दिया है जबकि 132 लोगों का सत्यापन नहीं हो सका है।
विज्ञापन
नगर परिषद की तरफ से कई बार तिथियां जारी की गई लेकिन सत्यापन नहीं हुआ। मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के इंचार्ज अरुण सग्गू ने बताया कि सत्यापन के लिए कई बार मौका दिया गया है लेकिन 132 लोग आगे नहीं आए। रिपोर्ट बनाकर उच्चाधिकारियों को सौंप दी गई है।
फ्लैट योजना की स्थिति...
कुल आवेदन आए-407
सत्यापन हुआ- 275
योजना का लाभ लेने से इन्कार-74
फोन स्विच ऑफ, रिस्पांस नहीं-52
आवेदकों की मृत्यु केस-4
दूसरे जिलों से संबंधित-2
यह मिले केस...
परिवार पहचान पत्र में आय बढ़ी-19
पहले से ही पीएम आवास योजना का लाभ लिया-6
गांव का परिवार पहचान पत्र-5
पहले से मकान-3
सरकारी नौकरी-एक
आधार में नाम गलत-एक