{"_id":"5c7c2a03bdec2273a13578ea","slug":"71551641091-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"88 साल पुराने प्राथमिक पाठशाला भवन को मिलेगा नया लुक, आंगन होगा पक्का, लगेगी शेड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
88 साल पुराने प्राथमिक पाठशाला भवन को मिलेगा नया लुक, आंगन होगा पक्का, लगेगी शेड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुरेंद्र शर्मा
चरखी दादरी। बधवाना गेट स्थित प्राथमिक पाठशाला के 88 साल पुराने भवन के अब दिन बहुरेंगे। नगर परिषद पाठशाला के कच्चे आंगन में इंटर लॉकिंग टाइलें लगाकर पक्का करेगी और धूप व बरसात से बच्चों को बचाने के लिए शेड भी बनवाई जाएगी। पाठशाला की कायाकल्प पर 5.90 लाख का बजट खर्च होगा और इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो चुका है। पाठशाला का नवीनीकरण कार्य आगामी 20 दिनों के अंदर पूरा करवा दिया जाएगा। यह शहर की सबसे पुरानी प्राथमिक पाठशालाओं में से एक है।
दादरी के पुराने शहर में बधवाना गेट स्थित धर्मशाला का निर्माण 1931 में हुआ था और इसमें 1965 में प्राथमिक पाठशाला शुरू की गई थी। इस स्कूल में
शिक्षा प्राप्त कर राजनेता, उद्योगपति और अधिकारी उच्च पदों पर पहुंचे हैं। करीब 88 वर्ष पहले बने भवन का अब पांच लाख नब्बे हजार से जीर्णोद्घार कराया जाएगा। अब इस भवन में एक लोहे का मेन गेट, आंगन को पक्का करवाकर एक शेड निर्माण कराने की प्लानिंग है। यह प्रस्ताव परिषद हाउस की बैठक में पास किया गया था और इसके बाद नगर परिषद की इंजीनियरिंग ब्रांच ने इसका एस्टिमेट तैयार किया था। उच्चाधिकारियों से हरी झंडी मिलने के बाद इसके टेंडर आमंत्रित किए गए थे जो कि अलॉट हो चुके हैं। तीन दिन पहले ही प्रोजेक्ट पर काम शुरू हुआ है।
1931 में बने भवन की ये है स्थिति
बधवाना गेट स्थित धर्मशाला का निर्माण 1931 में किया गया था। इसमें 21 कमरे, एक हॉल, तीन बरामदे और दो बड़े गेट हैं। बड़ई द्वारा तैयार किए लकड़ी के गेट में लोहे और पीतल की धातु प्रयोग कर अलग लुक दिया गया है। एक मेन गेट और आंगन में दो लालटेन स्टैंड लगे हैं। द कॉफी टेबल बुक के लिए दादरी शहर पहुंची सर्वे टीम भी इस प्राथमिक पाठशाला में पहुंची थी।
विज्ञापन
131 बच्चे कर रहे शिक्षा ग्रहण
हीरा चौक से गामड़ी रोड पर बधवाना गेट पर स्थित धर्मशाला में कक्षाएं 1965 से लगनी शुरू हुई थी। उस समय में दादरी जींद रियासत का हिस्सा थी। इस स्कूल में मौजूदा विधायक राजदीप फौगाट, मार्केटिंग कमेटी डीएमईओ श्यामसुंदर सहित कई सैनिक व उद्योगपति शिक्षा प्राप्त कर चुके हैं। इस समय यहां 131 बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।
5.90 लाख रुपये की राशी खर्च पाठशाला के जीर्णोद्घार पर खर्च की जाएगी। यह शहर की पुरानी इमारतों में से एक है। इस समय यहां बच्चे भी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। इस प्रोजेक्ट का टेंडर अलॉट कर हमने काम शुरू करवा दिया है जो जल्द पूरा हो जाएगा।
संजय छपारिया, चेयरमैन, नगर परिषद