{"_id":"5c71b2adbdec227390332b66","slug":"71550955181-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदाई समारोह में गुरू दक्षिणा के नाम पर पेड़ लगाने का लिय संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदाई समारोह में गुरू दक्षिणा के नाम पर पेड़ लगाने का लिय संकल्प
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरु दक्षिणा के नाम पर पेड़ लगाने का लिया संकल्प
झज्जर। दी हाइट्स संस्थान की झज्जर ब्रांच में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें 12 वीं कक्षा के विद्यार्थियों को 8 वीं, 9 वीं व 11 वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने उपहार सहित विदाई दी और सभी विद्यार्थियों व स्टाफ सदस्यों ने राष्ट्र सेवा का संकल्प लेते हुए पर्यावरण रक्षा के लिए एक-एक पेड़ लगाने की शपथ ली।
इस मौके पर विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। संस्थान के निदेशक नवीन्द्र कुमार ने बोर्ड परीक्षाओं में कड़ी मेहनत के साथ पिछले वर्षों की तरह इस वर्ष भी विद्यार्थियों से सफलता का परचम लहराने का आह्वान किया और कहा कि नकल सबसे बड़ी बुराई है। इसलिए विद्यार्थी परीक्षा में नकल से दूर रहें। उन्होंने आईआईटी 2019 में शानदार प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में डिप्टी सीएमओ राकेश कुमार विशेष अतिथि के रूप में शामिल रहे। डॉ. राकेश कुमार ने प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित किया और कहा कि समाज व राष्ट्र निर्माण में विद्यार्थी बड़ी भूमिका निभाने के प्रति सकारात्मक सोच बनाएं। प्रधानाचार्य जितेंद्र कुमार ने एनटीएसई में सफल होने वाली छात्रा हिमानी व निबंध लेखन में राज्य स्तर पर भाग लेने वाली छात्रा तनुजा को सम्मानित किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा ईस्ट और वेस्ट दी हाइट्स इज बेस्ट के अलावा ग्रीन झज्जर, क्लीन झज्जर, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ आदि विषयों को लेकर भी कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विकास व अन्य स्टाफ सदस्यों ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उन्हें परीक्षा में शानदार प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में मनमोहन, मनोज व अन्य स्टाफ सदस्य भी उपस्थित रहे।