{"_id":"5c6c6ab8bdec2259e364f2c8","slug":"71550609080-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निगम ने शुरू की ऑन स्पॉट बिलिंग, आज से घर पर ही मिलेगा बिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निगम ने शुरू की ऑन स्पॉट बिलिंग, आज से घर पर ही मिलेगा बिल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बहादुरगढ़। शहर के 52 हजार बिजली उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधा प्रदान करने के लिए बिजली निगम उन्हें घर पर ही बिल मुहैया करवाएगा। निगम ऐसा ऑन स्पॉट बिलिंग एप के जरिये कर रहा है। इस एप के माध्यम से उपभोक्ता को घर पर बिल तो मिलेगा ही साथ ही वह चाहे तो तुरंत बिल जमा भी करवा सकता है। वहीं निगम की ओर से जारी एप के उपभोक्ताओं को अब गलत रीडिंग और बिल न मिलने जैसी समस्या से छुटकारा भी मिलेगा। विभाग के अनुसार बिजली के बिल उपभोक्ताओं तक पहुंचाने के लिए एक टीम बनाई गई है, एक टीम उपभोक्ता के घर जाएगी और मीटर पर रीडिंग देखने के बाद मशीन में फीड करते ही बिल निकल आएगा। दूसरी ओर, बिजली निगम के अधिकारियों ने कहा कि शहर में कहीं भी अगर किसी मकान में कोई किराएदार रह रहा है तो वह मकान मालिक से पुराने बिल की फोटो कॉपी लेकर रख लें। इससे जब कोई कर्मचारी मीटर रीडिंग लेने आए तो पुराने बिल पर दर्ज अकाउंट नंबर या उपभोक्ता नंबर देखकर बिल बना सके।
शहर में घर-घर बिल पहुंचाने के लिए बनाई गई एक्स सर्विस मैन की टीम
बिजली निगम ने दोनों डिविजन के उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधा प्रदान करने के लिए 17 एक्स सर्विस मैन की एक टीम बनाई है। एक टीम में एक मीटर रीडर और एक लाइनमैन होगा, जिसमें लाइनमैन बिजली निगम के कर्मचारी होंगे। एक टीम एक दिन में 100-150 बिल बनाएगी। निगम की ओर से बनाई गई टीम से उपभोक्ताओं के सहित विभाग को इसका फायदा मिलेगा। पहला फायदा उपभोक्ता को यह मिलेगा कि उसे घर बैठे बिल मिल सकेगा और बिजली घर के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। दूसरा फायदा विभाग को यह होगा कि बिजली घर में रोजाना 400-500 उपभोक्ता आते थे, जिनकी शिकायत होती थी कि बिल नहीं आया और कुछ की शिकायत होती थी मीटर रीडिंग गलत है। इससे बिजली घर में दिन भर उपभोक्ताओं का जमावड़ा लगा होता था। ऑन स्पॉट बिलिंग से विभाग को काफी हद तक इससे राहत मिल सकेगी।
डीएस और एनडीएस उपभोक्ताओं को मिलेगा फायदा
टीडीएस कंपनी के सर्कल ऑफिसर ईश्वर सिंह राठी ने बताया कि ऑन स्पॉट बिलिंग का फायदा फिलहाल निगम डीएस (डोमेस्टिक सप्लाई) और एनडीएस (नॉन डोमेस्टिक सप्लाई) के उपभोक्ताओं को इसका फायदा मिलेगा। शहर में स्थित फैक्टरी में लगे मीटर के बिल पहले की तरह ही आएंगे। उन्होंने बताया कि सिटी वन में लगभग 27 हजार और सिटी टू में लगभग 25 हजार बिजली उपभोक्ता हैं। शहर के दोनों डिविजन में बिल बनाने के 17 एक्स सर्विस मैन की टीम को दो भागों बांटा गया है। सिटी वन डिविजन में 9 एक्स सर्विस मैन की टीम लगाई है इस टीम में कुल 18 सदस्य हैं। इसी तरह सिटी टू में 8 एक्स सर्विस मैन की टीम लगाई है, जिसमें कुल 16 सदस्य है। बिल बनाने के लिए 17 एक्स सर्विस मैन को झज्जर मुख्यालय में ट्रेनिंग दी गई है। इसके बाद उन्हें बहादुरगढ़ भेजा गया। वहीं दूसरी ओर सभी एक्स सर्विस मैन कर्मचारियों ने 19 फरवरी से ऑन स्पॉट बिलिंग शुरू कर दी है।
विज्ञापन
ऑन स्पॉट बिलिंग एप के शुरू होने से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। जिन लोगों को बिल न मिलने और गलत रीडिंग की शिकायत थी वह ऑन स्पॉट बिलिंग से खत्म हो जाएगी। प्रत्येक उपभोक्ता को बेहतर सुविधा प्रदान करना निगम की प्राथमिकता है।
रामपाल, एक्सईएन, यूएचबीवीएन बहादुरगढ़।