फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   शौर्य दिवस: देशभक्ति के तरानों से गूंजा जनता कॉलेज

शौर्य दिवस: देशभक्ति के तरानों से गूंजा जनता कॉलेज

Sun, 30 Sep 2018 01:01 AM IST
Updated Sun, 30 Sep 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
शौर्य दिवस: देशभक्ति के तरानों से गूंजा जनता कॉलेज
चरखी दादरी। जनता महाविद्यालय के आडिटोरियम में शनिवार को जिला प्रशासन ने सर्जिकल स्ट्राइक-डे को शौर्य दिवस के रूप में मनाया। कार्यक्रम के दौरान स्कूल और कालेज के बच्चों ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इन प्रस्तुतियों ने युवाओं में ऐसा जोश भरा कि सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। एनसीसी कैडेट्स, पूर्व सैनिकों और क्षेत्र के कवियों ने भी अपनी प्रस्तुतियां दीं। आडिटोरियम के बाहर रखे सफेद कैनवास पर भारतीय सेनाओं को नमन कर नगराधीश मनीष कुमार फौगाट ने अपने उद्गार लिखकर इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जिला प्रशासन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में सबसे पहले रावमावि दादरी के विद्यार्थियों ने ‘संदेशे आते हैं, संदेशे जाते हैं’ और ‘कर चले हम फिदा...’ गीत प्रस्तुत कर एक सैनिक के बलिदान की गाथा प्रस्तुत की। उसके बाद वैश्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के छात्रों ने देशभक्ति के गीत प्रस्तुत कर समा बांध दिया।
विज्ञापन

बौंद कलां निवासी मैनपाल सिंह ने सैनिक के जीवन पर ‘हे मेरी मातृभूमि मैंने अपना फर्ज निभाया..’ कविता प्रस्तुत की। जनता कालेज की छात्रा ज्योति ने ‘हमें हमेशा पैदा करना प्यारे हिंदुस्तान में..’ कविता सुनाई। छात्रा कामना ने ‘दीपावली पर घर क्यों नहीं आए पापा, मोनिका ने ‘जो शहीद हुए हैं उनकी जरा याद करो कुर्बानी, वैश्य विद्यालय के छात्र गौरव ने ‘जय हिंद जय हिंद वंदेमातरम कभी, ऐसे भी भजन कर ले, गीत सुनाकर श्रोताओं का मन मोह लिया। जनता कालेज की छात्रा ज्योति ने ‘हमें हमेशा पैदा करना प्यारे हिंदुस्तान में देशभक्ति पर आधारित कविता प्रस्तुत की। अंजलि शर्मा ने ‘रब जाणै फौजी की कितनी जिंदगी बाकी है..’ रैप प्रस्तुत किया। राकवमावि की छात्रा कृति ने ‘स्वतंत्र भारत का मस्तक नहीं झुकेगा’ शीर्षक से कविता प्रस्तुत की। इस मौके पर पुलकिता, एकता, अनुराग ने भी अपने काव्य पाठ से दर्शकों की वाहवाही लूटी। वैश्य स्कूल के निशांत, लोकेश, अमित, महेश व मोहित ने राष्ट्रभक्ति गीत पर मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन


सेना के साहसी कामों की दिखाई डाक्यूमेंटरी
कार्यक्रम में दो साल पहले घटित सर्जिकल स्ट्राइक और सेना के साहसी कारनामों पर आधारित फिल्म भी दिखाई गई। नगराधीश मनीष कुमार फौगाट भी विद्यार्थियों की प्रस्तुति देखकर गदगद हो उठे। उन्होंने देश के बहादुर सैनिकों को प्रणाम किया और कहा कि सेना की बदौलत ही हम अपने घरों में आराम से रह रहे हैं। कार्यक्रम में तहसीलदार कंवल सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी सुरेश शर्मा, उप जिला शिक्षा अधिकारी कुलदीप फौगाट, बाल विकास परियोजना अधिकारी निर्मल शर्मा, गीता सहारण, नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी डॉ. विजयपाल यादव, प्राचार्य श्रीभगवान, डीपीई बृजमोहन कौशिक, तरुण, विकास कुमार, सरपंच मदन सिंह, जिला सैनिक बोर्ड के सतबीर सिंह, बिपिन शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed