{"_id":"5af342e54f1c1b56098b8fe9","slug":"71525891813-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परनाला में प्रशासन का जनता दरबार व रात्रि ठहराव आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परनाला में प्रशासन का जनता दरबार व रात्रि ठहराव आज
Updated Thu, 10 May 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बहादुरगढ़।
जिला प्रशासन की ओर से आज वीरवार को गांव परनाला स्थित राजकीय विद्यालय प्रांगण में जनता दरबार का आयोजन होगा। एसडीएम बहादुरगढ़ जगनिवास ने बताया कि दरबार की अध्यक्षता उपायुक्त सोनल गोयल करेंगी। इस दौरान उपायुक्त गांव के लोगों की समस्या सुनकर मौके पर उपस्थित विभागीय अधिकारियों को समाधान के दिशा निर्देश भी देंगी। गोयल गांव में विकास कार्यों और सरकारी कार्यालयों/ संस्थाओं का निरीक्षण भी करेंगी और उपायुक्त का रात्रि ठहराव गांव में ही होगा।
एसडीएम जगनिवास ने बताया कि आमजन की समस्याओं का समाधान उनके घर द्वार पर ही हो, प्रदेश सरकार की पहल पर जिला प्रशासन की ओर से खुला जनता दरबार का आयोजन किया जा रहा है। जनता दरबार में सभी सरकारी विभागों के अधिकारी मौके पर ही मौजूद रहेंगे। उन्होंने जनता दरबार की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कहा कि दरबार मे आने वाले लोगों की समस्या का तत्परता से समाधान हो, इसके लिए प्रशासनिक स्तर पर पूरी तैयारी की गई है। एसडीएम ने बताया खुला जनता दरबार में ग्रामीणों की सुविधा के लिए विभागीय योजनाओं की जानकारी देते स्टाल भी लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि जिला समाज कल्याण व कल्याण विभाग, महिला एवं बाल विकास द्वारा सरकार की लोकहितैषी नीतियों के बारे में आमजन को जानकारी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि उपायुक्त सोनल गोयल शुक्रवार 11 मई की सुबह छह बजे परनाला गांव का दौरा भी करेंगी और ग्रामीणों से सीधा संवाद करेंगी। इस मौके पर सभी विभागों के विभागाध्यक्ष एवं संबंधित अधिकारी मौजूद रहेंगे।