{"_id":"5af1f9e14f1c1b46098b8c41","slug":"71525807585-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खट्टर सरकार किसानों से बिजली सब्सिडी छीनने की फिराक में: दुष्यंत चौटाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खट्टर सरकार किसानों से बिजली सब्सिडी छीनने की फिराक में: दुष्यंत चौटाला
Updated Wed, 09 May 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
भाजपा सरकार की गलत नीतियों के चलते आज हर वर्ग परेशान है। प्रदेश की जनता इनेलो-बसपा गठबंधन को प्रदेश की कमान सौंपने का मन बना चुकी है और आगामी चुनाव में भाजपा सरकार को सत्ता से हटाने का काम करेगी। यह बात इनेलो सांसद दुष्यंत चौटाला ने मंगलवार को दादरी में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। सांसद नारनौल से हिसार जाते समय रास्ते में कार्यकर्ताओं से रूबरू हो रहे थे।
उन्होंने कहा कि दिन रात मेहनत कर फसल तैयार करने वाले किसानों को फसल बेचने के लिए दूसरों के सामने हाथ जोड़ने पड़ रहे हैं, ऐसे में देश व प्रदेश का विकास संभव नहीं है। भाजपा ने चुनाव से पहले किसानों के लिए लंबे चौड़े वादे किए थे, लेकिन सत्ता प्राप्ति के बाद भाजपा नेता तमाम वादे भूलकर अपने हित के लिए फैसले ले रहे हैं। खट्टर सरकार किसानों को दी जाने वाली बिजली पर सब्सिडी खत्म करने की फिराक में है जिसे किसी भी सूरत मे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सांसद ने कहा कि जिस तरह से आज भाजपा सरकार जनविरोधी फैसले ले रही है, उससे साबित होता है कि सरकार को आमजन से कोई सरोकार नहीं है। उन्होंने कहा कि इनेलो-बसपा गठबंधन किसान व कमेरे वर्ग की पार्टी है तथा किसानों के साथ अन्याय सहन नहीं होगा।
इस अवसर पर उनके साथ जिला प्रधान नरेश द्वारका, नितिन जांघू, राजेश फौगाट, ऋषिपाल उमरवास, राजेश झोझू, विजय मंदोला, राकेश कलकल, रामफल कादमा, सतेंद्र दातौली, वेदपाल कादयान, अशोक सिहाग, ईशवर फतेहगढ़, रविंद्र सांगवान, भानुप्रताप, रमन दूधवा, जीतू खत्री, अमित आदि उपस्थित थे।