फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   डीसी सोनल गोयल के रात्रि ठहराव में बोली महिलाएं: पानी की समस्या लेकर जाती हैं तो जेई करता है गलत व्यवहार

डीसी सोनल गोयल के रात्रि ठहराव में बोली महिलाएं: पानी की समस्या लेकर जाती हैं तो जेई करता है गलत व्यवहार

Thu, 19 Apr 2018 02:00 AM IST
Updated Thu, 19 Apr 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
डीसी सोनल गोयल के रात्रि ठहराव में बोली महिलाएं: पानी की समस्या लेकर जाती हैं तो जेई करता है गलत व्यवहार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर।
भागलपुरी गांव के रात्रि ठहराव में महिलाओं ने डीसी सोनल सोनल गोयल के सामने समस्या रखते हुए बताया कि जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से उनके घरों तक पानी की सप्लाई नहीं पहुंचाई जा रही। वहीं, जब वे शिकायत करने के लिए विभाग में जाती हैं तो वहां पर जेई सुमित उनके साथ गलत व्यवहार करता है।
इतना सुनते ही डीसी ने विभाग के जेई को बुलाया। जेई सुमित ने आते ही पानी की समस्या पर अपनी सफाई देनी शुरू कर दी। जिस पर डीसी ने बीच में ही टोकते हुए कहा कि पहले अपना व्यवहार तो सुधारो। डीसी ने विभाग के एसडीओ को बुलाकर कहा कि अगर जेई की फिर से शिकायत आई तो उस पर कार्रवाई होगी। डीसी ने एसडीओ से भी पूछा की क्या महिलाएं उनके पास कोई शिकायत लेकर आई हैं। एसडीओ ने हां कहा तो डीसी ने पूछा कि अब तक क्या कार्रवाई की। एसडीओ कोई जवाब नहीं दे पाए। इसके बाद डीसी ने नायब तहसीलदार की जिम्मेदारी लगाई कि वे इनके साथ जाकर समस्या को दूर करवाएं।
विज्ञापन


रात्रि ठहराव में आई 60 शिकायतें
रात्रि ठहराव के दौरान भागलपुरी व आसपास की पंचायतों से आए लोगों ने अपनी समस्याएं सुनाई। डीसी के द्वारा लगवाई डेस्क पर 60 शिकायतें दर्ज की गई। रात्रि ठहराव में समस्याएं रखने का कार्यक्रम बुधवार शाम साढे़ चार बजे का रखा गया था। जिसमें डीसी पांच बजकर 50 मिनट पर पहुंची। डीसी के पहुंचने उपरांत करीब एक घंटे तक विभागों की योजनाओं व अधिकारियों का भाषण चलता रहा। सात बजे डीसी ने समस्याएं सुनने का दौर शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एलडीएम को जारी होगा नोटिस
बाघपुर गांव निवासी कर्मबीर ने बताया कि पीएनबी के अधिकारी उसे लोन उपलब्ध नहीं करवा रहे। डीसी ने इसके लिए एलडीएम को बुलाया। काफी देर बाद भी जब एलडीएम नहीं आए तो पता लगा कि वे कार्यक्रम में ही नहीं आए। जिस पर डीसी ने कहा कि पूरा प्रशासन यहां रात्रि ठहराव में आया हुआ है और एलडीएम नहीं आए। एलडीएम को नोटिस जारी किया जाएगा।

एंबुलेंस बादली चली गई मैडम : सीएमओ
दूबलधन गांव की पंचायत ने डीसी सोनल गोयल को बताया कि उनके गांव के अस्पताल की एंबुलेंस को बादली भेज दिया गया है। सीएमओ ने मामले में सफाई देते हुए कहा कि वहां भी एंबुलेंस की समस्या है। इस पर डीसी ने बीच का रास्ता निकालते हुए कहा कि दोनों जगह तीन-तीन दिन एंबुलेंस दी जाए।

सात साल से बना है जलघर, नहीं आया एक बूंद पानी
बिसाहन गांव की सरपंच विद्या देवी ने बताया कि उनके गांव में सात साल से जलघर बना हुआ है। लेकिन अभी तक उसमें पानी की एक बूंद भी नहीं आई। गांव में पानी की समस्या गहरा गई है। जलघर के लिए लाइन ऐसी जगह से लाई गई, जहां से पानी आना संभव ही नहीं है। डीसी ने विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे पूरे मामले की जांच कर समस्या का समाधान करें।

डीसी रेट की नौकरी लगवा दो जी
चिमनी गांव के रामफल ने डीसी सोनल गोयल के सामने हाथ जोड़कर कहा कि उनके परिवार में कोई नौकरी नहीं है। घर का खर्च चलाना मुश्किल हो रहा है। उसके परिवार के सदस्य को चपड़ासी, गार्ड या चौकीदार कोई भी नौकरी डीसी रेट पर लगा दिया जाए। इस पर डीसी ने उनका मांगपत्र रख लिया।

कूड़ा डालने वालों का चालान काटो
बेरी निवासी रजत ने शिकायत देते हुए डीसी को कहा कि जोहड़ में नपा के द्वारा कूड़ा डाला जा रहा है। ऐसे में जोहड़ का पूरा पानी खराब हो रहा है। डीसी ने नपा के सचिव को बुलाकर पूछा तो वे बोले कि जब शहर में भंडारा होता है तो शहर के लोग कूड़ा डाल जाते हैं। डीसी ने कहा कि कूड़ा डालने क्यों देते हो तो सचिव बोले उन्हें पता नहीं होता ऐसा कौन करते हैं। इस पर डीसी सोनल गोयल ने कहा कि अगर कोई ऐसा करता है तो उसका चालान काटो।

रात को रेस्ट हाउस में ठहरे अधिकारी
रात्रि ठहराव कार्यक्रम के दौरान बुधवार की रात को डीसी सोनल गोयल व दूसरे अधिकारी बेरी के रेस्ट हाउस में रुके। वीरवार सुबह डीसी सहित दूसरे अधिकारी भागलपुरी गांव का दौरा करेंगे। निरीक्षण के दौरान अधिकारी गांव की समस्याओं से सीधे तौर पर रूबरू होंगे। वहीं, स्वराज अभियान के तहत गांव में सफाई अभियान के लिए भी ग्रामीणों को मोटिवेट किया जाएगा।


इन विभागों ने लगाई स्टाल
जिला रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा लगाई स्टाल पर शिविर में आए ग्रामीणों को प्राथमिक चिकित्सा के प्रति जागरूक किया गया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगाई स्टाल पर महिलाओं, पुरुषों ने ब्लडप्रेशर, शुगर व अन्य बीमारियों की डाक्टरों ने जांच की। वहीं, अटल सेवा केंद्र पर जरूरतमंदों ने आधार कार्ड बनवाये। जिला समाज कल्याण विभाग ने मौके पर कई ग्रामीणों की ऑनलाइन पेंशन के लिए आवेदन करवाया। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अधिकारियों ने स्टाल पर आए किसानों से फसलों के अवशेष न जलाने का आह्वान किया। कृषि अधिकारियों ने इस दौरान आत्मा स्कीम के बारे में जागरूक किया। डीआरडी की ओर से हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत चलाई जा रही योजनाओं से अवगत कराया। डीपीएम ने महिला किसान सशक्तीकरण परियोजना की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed