फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   जिले की सड़कों के गड्ढ़ों के सड़क बनने में अभी तीन माह और लगेंगे

जिले की सड़कों के गड्ढ़ों के सड़क बनने में अभी तीन माह और लगेंगे

Sun, 17 Dec 2017 01:02 AM IST
Updated Sun, 17 Dec 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
जिले की सड़कों के गड्ढ़ों के सड़क बनने में अभी तीन माह और लगेंगे
शीत लहर से कम हुआ तापमान, जिले की सड़कों का निर्माण अटका
विज्ञापन

चरखी दादरी।
जिले में सड़कों का निर्माण और उनके जीर्णोद्धार होने में अभी तीन माह और लगेंगे। भीषण ठंड से तापमान कम होने पर अब जिले में करीब 70 करोड़ से ज्यादा की सड़कों का निर्माण ठंड की भेंट चढ़ गया है। जिले में 60 लिंक सड़क मागों के अलावा एक दर्जन मुख्य सड़कें हैं जिन पर अभी काम शुरू होना था लेकिन उचित तापमान न होने पर तारकोल सैट करने की समस्या उत्पन्न हो गई है। ऐसे में विभाग अब अगले साल मार्च माह में ही इन सभी प्रोजेक्टों को पूरा करने की प्लानिंग में है। जिले में नौ अलग-अलग ग्रुपों में 60 लिंक सड़कों के टेंडर हो चुके हैं।
जिले में करीब सभी सड़कों की दयनीय स्थिति बनी हुई है। मौजूदा सरकार बनने के दो साल तक सड़कों के निर्माण के लिए राशि नहीं मिली। जिले में मेन रोड के अलावा अप्रोच सड़क मार्ग भी लंबे समय से खराब पड़े हैं। शहर में काफी सड़कें खराब पड़ी हैं। लोगों को आवागमन में काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। सड़कों की मंजूरी मिलने के बाद भी छह माह का समय बीत गया और पिछले दिनों करीब तीन माह मानसून में में बीत गए। बारिश के सीजन में भी सड़कें नहीं बन सकी। बारिश की वजह से भी करीब 40 करोड़ की सड़कें खराब हो गई थी। शहर के गांधी नगर की मेन सड़क लंबे समय से जर्जर बनी हुई है। तिकोना पार्क की सड़क के अलावा कई सड़कें जवाब दे चुकी हैं।
विज्ञापन

सड़कों की चौड़ाई नहीं बढ़ने से हो रही परेशानी
जिले में प्रमुख सड़क मार्गों की चौड़ाई कई वर्षों से नहीं बढ़ पा रही थी। हालांकि नेशनल हाईवे इमलोटा से दादरी सड़क मार्ग को जरूर चौड़ा गया है। दिल्ली-पिलानी हाईवे होने से इसका समय-समय पर जीर्णोद्धार भी होता रहा है। फिलहाल भी इस सड़क का नए सिरे से निर्माण हुआ है । इसके अलावा जिले के सभी मेन सड़क मार्ग पुराने ढर्रे के ही चले आ रहे हैं। इन सड़कों की चौड़ाई नहीं बढ़ाए जाने से अक्सर हादसों का अंदेशा बना रहता है तथा यातायात काफी हद तक बाधित होता रहा है। शहर में जरूर कुछ सड़कें फोरलेन के रूप में बनी हैं। यह भी पिछले कांग्रेस सरकार के शासनकाल में बनी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दादरी-रोहतक प्रमुख सड़क मार्ग की चौड़ाई भी बढ़ाई जाए
दादरी-रोहतक प्रमुख सड़क मार्ग की चौड़ाई भी बढ़ना जरूरी बना हुआ हैै। इस मार्ग से नारनौल-चंडीगढ़ को जाने वाले भारी वाहन गुुजरते हैं। इनके अलावा काफी ऐसे सड़क मार्ग भी हैं जिनकी चौड़ाई बढ़ाई जानी है। हर साल वाहनों की संख्या भी बढ़ रही है। आवागमन दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। सड़कें तंग होने पर सड़क हादसों का अंदेशा बना रहता है।
अब तापमान बढ़ने पर निर्माण कार्य फिर ठप
अब सर्दी का प्रकोप बढ़ जाने पर सड़कों का निर्माण कार्य एक बार फिर बंद करना पड़ रहा है। सड़क निर्माण के लिए उचित तापमान न होने की वजह से विभाग रिस्क नहीं उठाना चाहता। तारकोल सैट होने में परेशानी आती है। कम तापमान में सड़क बन जाने पर उसके जल्द ही उखड़ने का अंदेशा बना रहता है।

प्रमुख सड़कें जिनके टेंडर हो चुके
1 खेड़ी बतर सड़क मार्ग
2 तिवाला-बिरही व बादल मार्ग
3 पिचौपा-बिलावल सड़क
4 पांडवान लिंक सड़क
5 मांढी हरिया सड़क
6 सांवड़ से देवी मंदिर सड़क
7 रानीला से जैन मंदिर सड़क
8 छपार सड़क मार्ग
9 सांवड़- मनहेरू मार्ग
कई सड़कों की चौड़ाई भी बढ़नी है
गांव आदमपुर से झोझू कलां-कादमा व सतनाली को जाने वाली सड़क की चौड़ाई इस समय 18 फीट से बढ़ाकर 23 फीट की जानी है। इस सड़क मार्ग से भी भारी आवागमन बना रहता है। यह सड़क 24 किलोमीटर लंबी है। यह प्रोजेक्ट 20 करोड़ का है। इसी प्रकार चरखी दादरी शहर के महेंद्रगढ़ चुंगी से कनीना रोड स्थित गंाव बाघोत तक करीब 15 किलोमीटर लंबाई में सड़क की चौड़ाई बढ़ाकर 18 से 23 फीट की जानी है। इस प्रोजेक्ट पर 10 करोड़ का खर्च आना है। यह प्रोजेक्ट भी मंजूर हो चुका है। इसी प्रकार गांव बधवाना- जावा,माई कलां से गोपालवास तक सड़क मार्ग की भी चौड़ाई बढ़नी है। यह सड़क मार्ग गांव जावा तक 18 फीट चौड़ा है जबकि इससे आगे गोपालवास तक 12 फीट ही चौड़ा है अब इस पूरे को 18 फीट चौड़ा किया जाना है। इस प्रोजेक्ट पर 10 करोड़ का खर्च आएगा। इस प्रोजेक्ट की मंजूरी भी मिल चुकी है। इसी प्रकार दादरी-कलियाणा सड़क मार्ग के भी टेंडर हो चुके हैं यह प्रोजेक्ट 18.50 करोड़ का है। दादरी-चिड़िया रोड भी बनना है। आदमपुर से झोझू कलां सड़क मार्ग का प्रोजेक्ट भी सात करोड़ का है।

वर्जन--
तापमान कम होने पर कारतोल सैट होने की समस्या जरूर है। कोशिश यही रहेगी कि समय पर सभी सड़कों का निर्माण पूरा हो। लोगों को सड़क सुविधाएं देने के लिए विभाग प्रयासरत है।
कार्यकारी अभियंता उदयवीर, पीडब्ल्यूडी विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed