फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   अतिक्रमण ने किया बेड़ा गर्क, दिन में सिकुड़ जाती है शहर की सड़कें

अतिक्रमण ने किया बेड़ा गर्क, दिन में सिकुड़ जाती है शहर की सड़कें

Wed, 22 Nov 2017 12:50 AM IST
Updated Wed, 22 Nov 2017 12:50 AM IST
विज्ञापन
अतिक्रमण ने किया बेड़ा गर्क, दिन में सिकुड़ जाती है शहर की सड़कें
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर।
शहर का दिल दिन में सिकुड़ जाता है और रात को फिर से बड़ा हो जाता है। इसका मुख्य कारण है अतिक्रमण। जो सड़कें दिन में 12-15 फुट की दिखाई देती हैं असल में उनकी चौड़ाई 30 से 40 फुट हैं, जो रात को दिखाई पड़ती है। वाणिज्यिक दृष्टि से शहर का दिल कहे जाने वाले बिचले बाजार की सड़कें करीब 35 फुट तक चौड़ी हैं। किंतु दिन के समय इन सड़कों पर निकलना दूभर हो जाता है। क्योंकि सड़कों के दोनों ओर इतना अतिक्रमण होता है कि सड़कों की चौड़ाई मात्र 10 से 12 फुट रह जाती है। यह तो केवल एक मार्केट का नजारा है। इसी तरह का नजारा शहर के अन्य मार्केट का देखने को मिलता है। अन्य मार्केट की सड़कों की चौड़ाई जहां रात को 45 से 50 फुट हैं। वहां दिन में मात्र 15 से 20 फुट चौड़ाई रह जाती हैं। सड़क के दोनों ओर दुकानदार सामान बाहर रखकर अतिक्रमण तो करते ही हैं उनके बाद उनके आगे वाहन लग जाते हैं जिससे अच्छी खासी चौड़ी सड़क एक गली का रूप ले लेती है। इसके अलावा सड़कों पर कहीं रेहड़ी वाले खड़े होते हैं, तो कहीं फड़ी वाले दुकान सजाए होते हैं। बाजार में आने वाले ग्राहक भी कम नहीं हैं वो अपने वाहनों को बीच सड़क खड़ा कर शॉपिंग के लिए दुकान में चले जाते हैं।

यहां है ज्यादा समस्या
शहर के सिलानी गेट बाजार, अंबेडकर चौक से बिचला बाजार मार्केट, राव तुलाराम चौक से बादली रोड, छोटूराम धर्मशाला, छिक्कारा चौक से भगत सिंह चौक, अंबेडकर चौक से पुराना बस स्टैंड वाली सड़क पर ज्यादा समस्या बनी हुई है। कुछ जगहों पर मिस्त्रियों के द्वारा वाहन खड़े कर रास्ता रोका गया है तो कुछ जगह पर दुुकानदारों ने सामान सड़क पर सजा रखा है।
विज्ञापन


ये हो सकते हैं समाधान
- शहर के प्रमुख बाजारों में किसी भी प्रकार के वाहनों की एंट्री पर बैन कर सकते हैं।
- ग्राहकों के साथ-साथ दुकानदारों पर भी हो नियम लागू।
- आमजन एवं दुकानदारों को पार्किंग के लिए सेफ पार्किंग दी जाए।
- बाजारों को अतिक्रमण मुक्त किया जाए।
- सेफ्टी के लिए जगह-जगह पुलिस तैनात किया जाए।
- आमजन करें कि वह त्योहारी सीजन में केवल खरीददारी के लिए और पैदल ही बाजार आएं।

शादी सीजन चल रहा है, अब तो जागे प्रशासन
त्योहारी सीजन लगभग समाप्त हो चुका है। इस समय विवाह शादियों का समय चल रहा है। ग्राहकी के चक्कर में दुकानदार भारी मात्रा में सामान बाहर रखे हुए हैं जिस कारण बाजार की चौड़ी सड़कें सिकुड़ जाती हैं। नगरपालिका प्रशासन अभी तक इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं कर रहा। इस दौरान आम ग्राहक को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार मिनट का सफर तय करने में लगता है 20 मिनट का समय
शहर के बाजारों में अतिक्रमण के कारण लगने वाले जाम से भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। जाम के कारण मात्र पांच मिनट के रास्ते में 20 से 30 मिनट का समय लग जाता है। तब तक वाहन स्टार्ट ही खड़े रहते हैं और इससे प्रदूषण भी बढ़ रहा है। जाम की यह स्थित शहर के लगभग सभी बाजारों में बनी हुई है।


वर्जन
शहर में दुकानदारों द्वारा किया गया अतिक्रमण गलत है। इसके लिए बतौर व्यापार मंडल के प्रधान हम व्यापारियों से अपील करेंगे कि वो अपने सामान को अंदर रखें, ताकि आमजन को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो।
- राकेश अरोड़ा, प्रधान व्यापार मंडल, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed