फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   कल से शुरू होगा खेल महाकुंभ, खिलाड़ियों के स्वागत को सजा स्टेडियम

कल से शुरू होगा खेल महाकुंभ, खिलाड़ियों के स्वागत को सजा स्टेडियम

Mon, 25 Sep 2017 01:08 AM IST
Updated Mon, 25 Sep 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
कल से शुरू होगा खेल महाकुंभ, खिलाड़ियों के स्वागत को सजा स्टेडियम
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर।
जिला स्तरीय खेल महाकुंभ का आगाज 26 सितंबर से किया जा रहा है। इसके लिए स्टेडियम को नया लुक दिया गया है। खिलाड़ियों को प्रेरित करने के लिए ग्रॉफिक्स के जरिए दीवारों पर खेल प्रतिभाओं की कहानी को उकेरा गया है। स्टेडियम को जिस प्रकार से नया लुक दिया गया है, उससे हर आने-जाने वाले की नजर एकबारगी स्टेडियम पर ठहर जाती है। विभाग की ओर से इस कार्य के लिए लाखों रुपये खर्च किए गए हैं। विभाग द्वारा इस कार्य के लिए एक एजेंसी को 49 रुपये प्रति स्कवेयर फीट के हिसाब टेंडर दिया गया है। विभाग द्वारा 26 सितंबर से शुरू किए जा रहा खेल महाकुंभ 3 अक्तूबर तक चलेगा जिसमें विभाग द्वारा 22 खेलों को शामिल किया गया है।
इन खेलों को किया गया है शामिल
विभाग की ओर से करवाए जा रहे खेल महाकुंभ में एथलेटिक्स, बास्केटबाल, बॉक्सिंग, फुटबाल, हैंडबाल, हॉकी, कबड्डी, वॉलीवाल, कुश्ती, जूडो, रस्सा कस्सी, सर्कल कबड्डी, ऑर्चरी, बैडमिंटन, जिम्नास्टिक, खो-खो, टेबल टेनिस, टेनिस, वेट लिफ्टिंग, वुशु, तैराकी, नेटबाल शामिल हैं। इन खेलों में भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन संबंधित खेल प्रशिक्षक, किसी भी सरकारी, गैर सरकारी शिक्षण संस्था या जहांआरा बाग स्टेडियम में स्थित जिला खेल कार्यालय में करवा सकते हैं। रजिस्ट्रेशन के लिए सभी खिलाड़ियों का जन्म प्रमाण पत्र अति आवश्यक है। इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए खिलाड़ी झज्जर जिले का निवासी होना चाहिए।
विज्ञापन

ये रहेगा प्रतियोगिता का शेड्यूल
खेल आयोजन स्थल आयोजन तिथि
आर्चरी पार्थ अकेडमी, धौड़द 26 से 27 सितंबर
एथलेटिक्स राजीव गांधी खेल परिसर, तलाव 26 से 29 सितंबर
बॉक्सिंग जंहाआरा बाग स्टेडियम, झज्जर 26 से 29 सितंबर
बैडमिंटन नेहरू कालेज, झज्जर 27 से 30 सितंबर
बास्केटबाल जंहाआरा बाग स्टेडियम, झज्जर 27 सितंबर से 1 अक्तूबर
फुटबाल रावमावि. डाबौदा कलां व रावमावि., बादली 26 से 28 सितंबर
जिम्नास्टिक्स संस्कारम पब्लिक स्कूल, खातीवास 26 से 27 सितंबर
हैंडबाल राजीव गांधी खेल परिसर, डीघल 29 से 30 अक्तूबर
हॉकी जंहाआरा बाग स्टेडियम, झज्जर 27 से 30 सितंबर
जूडो राजीव गांधी खेल परिसर, डीघल 26 से 27 सितंबर
कबड्डी जहांआरा बाग स्टेडियम, झज्जर 28 से 30 सितंबर
सर्कल कबड्डी जहांआरा बाग स्टेडियम, झज्जर 1 से 2 अक्तूबर
खो-खो जहांआरा बाग स्टेडियम, झज्जर 26 से 27 सितंबर
रस्सा कस्सी जहांआरा बाग स्टेडियम, झज्जर 1 से 2 अक्तूबर
नेटबाल जहांआरा बाग स्टेडियम, झज्जर 29 से 30 सितंबर
तैराकी संस्कारम पब्लिक स्कूल, खातीवास 26 से 29 सितंबर
टेबल टेनिस आरईडी स्कूल, झज्जर 27 से 28 सितंबर
टेनिस डीएवी स्कूल बहादुरगढ़ 27 से 29 सितंबर
वालीवाल जहांआरा बाग स्टेडियम, झज्जर 28 से 30 सितंबर
वेट लिफ्टिंग जहांआरा बाग स्टेडियम, झज्जर 26 से 28 सितंबर
कुस्ती बाबा पीर अखाड़ा, सिलाना 27 से 29 सितंबर
वुशु संस्कारम पब्लिक स्कूल, खातीवास 27 से 30 सितंबर

वर्जन
खिलाड़ियों को मोटीवेट करने के लिए स्वर्ण जयंती कार्यक्रम के तहत स्टेडियम की दीवारों पर ग्रॉफिक्स तैयार करवाए जा रहे हैं। खेल महाकुंभ का आगाज 26 सितंबर से किया जा रहा है, जो कि 3 अक्तूबर तक चलेगा। प्रतियोगियों के माध्यम से खेल प्रतिभाओं को आगे आने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सत्यदेव मलिक, डीएसओ, झज्जर।

कल से शुरू होगा खेल महाकुंभ, खिलाड़ियों के स्वागत को सजा स्टेडियम
वॉल पेंटिंग से किया जाएगा खिलाड़ियों को प्रेरित, अर्जुन अवार्डी भी बनेंगे हिस्सा

फोटो संख्या-1 व 2
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed