{"_id":"618acadbfb4149330b4dfae1","slug":"7000-wresller-comes-in-dungle-jhjhar-news-rtk629380187","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूर-दूर से आए 700 पहलवानों ने अजमाए दांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूर-दूर से आए 700 पहलवानों ने अजमाए दांव
विज्ञापन
बाल पहलवानों के हाथ मिलवाते आयोजक।
- फोटो : Jhjhar
दूबलधन मार्ग पर स्थित संत शिरोमणि बाबा हरिदास दल्ला धाम में दो दिवसीय दंगल के पहले दिन रोमांचक मुकाबले हुए। दंगल के पहले दिन पूरे प्रदेश व आसपास के राज्यों से करीब 700 पहलवान आए। दंगल में 22, 26, 30, 34, 38,42, 48, 55, 74 किलोग्राम के पहलवानों की कुश्ती करवाई गई। कुश्ती कोच दलजीत बाघपुर ने बताया कि पहलवानों के लिए स्वादिष्ट मिठाई और देशी घी का हलवे को तैयार करने के लिए हलवाइयों की टीम दिन-रात लगी हुई है।
इससे पूर्व कुश्ती का शुभारंभ बेरी थाना प्रभारी सुंदरपाल व माता भीमेश्वरी देवी स्कूल के चेयरमैन वीरेंद्र कादयान ने रिबन काट कर व खिलाड़ियों का हाथ मिलवाकर मैच शुरू करवाया। बाबा रामदास उर्फ राजू ने बताया कि हर वर्ष दल्ला धाम में ग्रामीणों के सहयोग से दंगल व भंडारे का आयोजन करवाया जाता है। बाहर से आने वाले पहलवानों के ठहरने के लिए व खाने का प्रबंध दल्ला धाम द्वारा किया जाता है। दंगल के दूसरे दिन फाइनल व सेमिफाइनल मुकाबले होंगे।
दंगल में जीतने वाले पहलवानों को आशीर्वाद देने के लिए पूरे देश भर के साधु पहुंचते हैं। बाबा रामदास राजू ने बताया कि बाबा भोला दास, महंत राजेंद्र दास, बाबा सुंदरदास, बाबा रामनाथ, बाबा चांद दास, बाबा भरत दास और बाबाराज नाथ आदि साधु संत आशीर्वाद देंगे।

दंगल में दम दिखते पहलवान। संवाद- फोटो : Jhjhar
विज्ञापन