फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   70 bird feeders installed during the scorching heat

Jhajjar-Bahadurgarh News: भीषण गर्मी में पक्षियों के लिए लगाए 70 सकोरे

Fri, 22 May 2026 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Fri, 22 May 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
70 bird feeders installed during the scorching heat
फोटो 81: भारत विकास परिषद के सदस्यों ने लगाए पक्षियों के लिए पानी के सकोरे। स्रोत समिति - फोटो : अपने कक्ष में फरियादियों की समस्या सुनती डीएम।
बहादुरगढ़। भीषण गर्मी में बेजुबान पक्षियों की प्यास बुझाने के लिए भारत विकास परिषद की विवेकानंद शाखा ने सेक्टर-6 स्थित पार्क में पेड़ों पर 70 पानी के सकोरे लटकाकर पानी भरा गया। परिषद सदस्यों ने नियमित रूप से इन सकोरों में पानी भरने का भी संकल्प लिया है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में शाखा अध्यक्ष मुरारी गोयल और सचिव नीरज गर्ग ने कहा कि बढ़ती गर्मी में इंसानों के साथ-साथ पक्षियों को भी पानी की आवश्यकता होती है। ऐसे में समाज का दायित्व बनता है कि वह बेजुबान जीवों की सहायता के लिए आगे आए। उन्होंने कहा कि परिषद के सदस्य लगातार सेवा कार्यों में जुटे हुए हैं और पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक भी कर रहे हैं।
विज्ञापन

परिषद के प्रांतीय संरक्षक पवन जैन और जिला समन्वयक सतीश शर्मा ने विवेकानंद शाखा के इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए कहा कि प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने में पक्षियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। ऐसे प्रयास समाज के लिए प्रेरणादायी हैं। इस अवसर पर अशोक गोयल, रजनीश भारद्वाज, चंचल गर्ग, राहुल सिंघल, हिमांशु जैन, कपिल गोयल, घनश्याम गुप्ता, अनिल शर्मा, सुरेंद्र गर्ग, हैप्पी, किशोरी लाल, दर्पण अग्रवाल, संजय शर्मा और आजाद सिंह सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed