फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   7.9 percent improvement recovery rate in seven days, infection rate up 0.1 percent

सात दिन में 7.9 फीसदी सुधरी रिकवरी दर, 0.1 प्रतिशत बढ़ी संक्रमण दर

Sun, 20 Sep 2020 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
7.9 percent improvement recovery rate in seven days, infection rate up 0.1 percent
बहादुरगढ़। जिले में संक्रमण की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है। इसके साथ ही पिछले सात दिनों में रिकवरी दर में सुधार आया है। वहीं सैंपल पॉजिटिविटी रेट में सिर्फ 0.1 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। जिले में रविवार को 24 नए मरीजों और 40 लोगों के स्वस्थ होने की पुष्टि हुई है। जिले में अब तक संक्रमितों का आंकड़ा 2150 पर पहुंच गया है।
विज्ञापन

सात दिन पहले सैंपल पॉजिटिविटी रेट 2.9 फीसदी और रिकवरी दर 75.6 फीसदी था। वहीं रविवार को सैंपल पॉजिटिविटी रेट 3 फीसदी और रिकवरी दर सुधरकर 83.5 फीसदी पहुंच गया। फिलहाल 333 एक्टिव केस हैं। अब तक 1796 लोगों ने कोरोना को मात दी है। 21 लोगों की मौत हो चुकी है। नए केसों में 5 बहादुरगढ़ उपमंडल से, 13 झज्जर से, 2 बेेरी से और 4 बादली क्षेत्र के हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. संजय के मुताबिक फिलहाल 142 लोग अस्पतालों में भर्ती हैं जबकि 191 होम आइसोलेट किए गए हैं। जिले में टेस्टिंग रेशो 6461 व्यक्ति प्रति लाख रिकॉर्ड किया गया। जिले के 127087 लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। अब तक 8242 लोगों को सर्विलांस पर रखा गया। जिनमें से 8209 लोगों की सर्विलांस अवधि पूरी हो चुकी है। रविवार तक जिले में 1078 कंटेनमेंट जोन बनाए गए, जिनमें से 594 जोन फिलहाल एक्टिव हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed