{"_id":"5c2bc184bdec22572727944e","slug":"61546371460-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूलों में लग रही अतिरिक्त कक्षाओं में बच्चों को भेजें अभिभवक: एडीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूलों में लग रही अतिरिक्त कक्षाओं में बच्चों को भेजें अभिभवक: एडीसी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अतिरिक्त कक्षाओं में बच्चों को अवश्य भेजें : एडीसी
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी। बोर्ड की परीक्षा के परिणामों में सुधार एवं उत्कृष्टता लाने के उद्देश्य से प्रशासन ने शीतकालीन अवकाश के दौरान 10वीं और 12वीं की अतिरिक्त कक्षाएं लगाने का निर्णय लिया है। अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने जिले के सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों को अतिरिक्त कक्षाओं में भेजें और प्रशासन के इस प्रयास में शामिल हों ताकि बच्चों को उनके विषयों में पारंगत किया जा सके। डॉ. मनोज कुमार ने कहा कि अतिरिक्त कक्षाओं में दसवीं कक्षा के गणित, साइंस और अंग्रेजी, बारहवीं कक्षा के फिजिक्स, केमेस्ट्री, मैथ्स, बायोलॉजी, अंग्रेजी, राजनीतिक शास्त्र और कॉमर्स विषय शामिल रहेंगे। कक्षाएं सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक लगाई जाएंगी। अतिरिक्त उपायुक्त ने सभी अभिभावकों से अपील कर अपने बच्चों को इन कक्षाओं में भेजने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि इस तरह की अतिरिक्त कक्षाएं पहले केवल प्राइवेट स्कूलों में लगा करती थीं। अब प्रशासन ने स्कूलों में बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम सुधारने और उनमें उत्कृष्टता लाने के लिए यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया है।