फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   जाखोदा का लाल सागर दलाल बना फ्लाइंग आफिसर

जाखोदा का लाल सागर दलाल बना फ्लाइंग आफिसर

Tue, 18 Dec 2018 02:01 AM IST
Updated Tue, 18 Dec 2018 02:01 AM IST
विज्ञापन
जाखोदा का लाल सागर दलाल बना फ्लाइंग आफिसर

विज्ञापन
बहादुगरढ़। जाखोदा का लाल सागर सिंह दलाल भारतीय एयर फोर्स में फ्लाइंग ऑफिसर बन गया है। सागर के फ्लाइंग ऑफिसर बनने पर न केवल उसके परिवार बल्कि गांव में भी खुशी का माहौल है। सोमवार को लोगों ने सागर का अभिनंदन किया। उसे व उसके परिवार को बधाई दी।
22 वर्षीय सागर दलाल ने दसवीं और 12वीं की पढ़ाई बहादुरगढ़ के पीडीएम स्कूल से की। इसके बाद एनडीए की परीक्षा दी। परीक्षा में पास होने पर तीन साल तक सागर ने पुणे (खड़कवासला) में ट्रेेनिंग ली। ट्रेेनिंग पूरी होने के बाद हैदराबाद स्थित एयरफोर्स एकेडमी ज्वाइन की। वहां एक साल का प्रशिक्षण लेने के बाद गत 15 दिसंबर को सागर दलाल को फ्लाइंग ऑफिसर का कमिशन मिला। अधिकारी बनकर बेटा घर लौटा तो परिजनों और गांव के लोगों में खुशी का ठिकाना नहीं रहा। परिजनों और आसपड़ोस के लोगों ने सागर का अभिनंदन किया। ग्रामीणों और परिचितों ने सागर व उसके परिजनों को बधाई दी। दादा चरण सिंह, पिता बिजेंद्र सिंह, मां प्रोमिला देवी बेटे के अधिकारी बनने पर गदगद नजर आए। बिजेंद्र सिंह ने कहा कि हरेक पिता चाहता है कि उसकी संतान उससे आगे बढ़े। सागर ने अधिकारी बनकर उनका व परिवार का मान बढ़ाया है।
विज्ञापन


दादा-पिता से मिली देशभक्ति की प्रेरणा
अमर उजाला से बातचीत में फ्लाइंग ऑफिसर सागर ने कहा कि उसके दादा चरण सिंह आर्मी से रिटायर्ड हैं और पिता बिजेंद्र सिंह सीआईएसएफ में एएसआई हैं। दादा और पिता से उसे हमेशा देश सेवा की प्रेरणा मिलती रही। 12वीं कक्षा में होते ही देश सेवा करने का प्रण ले लिया था। माता-पिता के सहयोग और अध्यापकों के दिखाए मार्ग से आज वह अधिकारी बन पाया है। सागर ने कहा कि दो जनवरी को बैंगलोर में उसकी ज्वाइनिंग है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed