फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   रोडवेज के दो लिपिक सस्पेंड, 32 ठेके के परिचालक भी लगाए

रोडवेज के दो लिपिक सस्पेंड, 32 ठेके के परिचालक भी लगाए

Tue, 30 Oct 2018 01:52 AM IST
Updated Tue, 30 Oct 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
रोडवेज के दो लिपिक सस्पेंड, 32 ठेके के परिचालक भी लगाए

विज्ञापन
झज्जर। हड़ताल में शामिल रोडवेज के कर्मचरियों को धीरे-धीरे विभाग की तरफ से निलंबित करने की कार्रवाई जारी है। विभाग ने मैनेजमेंट के दो लिपिकों को भी निलंबित कर दिया है। अब तक 84 कर्मचारी झज्जर जिला में निलंबित किए जा चुके हैं। वहीं विभाग ने 110 ठेके के चालकों के अलावा 32 ठेके के परिचालक भी लगाए हैं। अब विभाग के पास 27 चालक, 8 परिचालक परिवहन विभाग के ड्यूटी पर हैं। जबकि 99 होमगार्ड के जवान भी टिकट काटने के लिए लगाए गए हैं। सोमवार को जिला में 124 बसें चलाई गई हैं। लेकिन अधिकांश बसें सड़कों पर खाली दौड़ रही हैं। जिसकी वजह से रोडवेज को निरंतर घाटा होता जा रहा है। हड़ताल के दौरान सरकारी बसों में कम और प्राईवेट बसों मेें यात्री अधिक दिखाई दे रहे हैं। हालांकि प्राईवेट बंस संचालकों ने बसों के चक्कर भी बढ़ाए हुए हैं।

दो दिवसीय हड़ताल आज से
सरकार किलोमीटर स्कीम के तहत 720 बसों को सड़कों पर उतारना चाहती है और कर्मचारी इसका जमकर विरोध कर रहे हैं। परिवहन विभाग की तरफ से एस्मा के तहत 84 कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है। अब रोडवेज कर्मचारियों के समर्थन में सर्व कर्मचारी संघ के बैनर तले सभी विभागों के कर्मचारी दो दिवसीय हड़ताल करेंगे। हालांकि कई संगठन तो पहले ही हड़ताल का समर्थन कर चुके हैं। वहीं अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के अलावा अनेक संगठन और अनेक खाप भी रोडवेज कर्मचारियों का समर्थन करने धरना स्थल पर पहुंच रही हैं। रोडवेज कर्मचारी शहर के पंड़ित श्रीराम शर्मा पार्क में धरना दे रहे हैं। अब सर्व कर्मचारी संघ के बैनर तले 30 व 31 अक्तूबर को सभी विभागों के कर्मचारी हड़ताल करेंगे। जिससे जिला भर के कार्यालयों में अव्यवस्था फैलने और कामकाज प्रभावित होने की संभावना है कि बैठक झज्जर के मुख्य जलघर में हुई। बैठक की अध्यक्षता राज्य प्रधान विरेंद्र सिंह देशवाल ने की। बैठक में सर्वकर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने भी शिरकत की और उन्होंने दो दिवसीय हड़ताल में रोडवेज का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि सरकार की हठधर्मिता के कारण रोडवेज ही नहीं विभिन्न विभागों के कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं।
विज्ञापन



अब सभी विभागों के कर्मचारी दो दिवसीय हड़ताल में बढ़ चढ़कर भाग लेंगे। सभी विभाग के कर्मचारी मंगलवार से दो दिन की हड़ताल पर चले जाएंगे। सरकार की हठधर्मिता के कारण सर्व कर्मचारी संघ ने यह फैसला लिया है। 30 और 31 अक्तूबर को विभिन्न संगठनों से जुडे़ कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राजेंद्र जुलाना, प्रदेश सचिव, सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed