फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   शर्तें हटाने को लेकर किसानों का धरना जारी, इनेलो बुद्घिजीवी प्रकोष्ठ ने सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

शर्तें हटाने को लेकर किसानों का धरना जारी, इनेलो बुद्घिजीवी प्रकोष्ठ ने सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

Thu, 22 Mar 2018 01:35 AM IST
Updated Thu, 22 Mar 2018 01:35 AM IST
विज्ञापन
शर्तें हटाने को लेकर किसानों का धरना जारी, इनेलो बुद्घिजीवी प्रकोष्ठ ने सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन
शर्तें हटाने के लिए किसानों का धरना जारी
विज्ञापन

चरखी दादरी।
नई अनाज मंडी में अखिल भारतीय किसान सभा की तरफ से सरसों खरीद पर लगाई गई शर्तों के विरोध में बुधवार को तीसरे दिन भी धरना जारी रहा। इस दौरान किसानों ने मार्केट कमेटी कार्यालय के सामने एकत्र होकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और शर्तें वापस लेने की मांग की। जिला प्रधान मास्टर रामरत्न घसौला ने कहा कि भाजपा सरकार पूरी तरह से किसान विरोधी है। किसानों को हर तरह से परेशान किया जा रहा है। समय पर खाद नहीं मिलती और इसके लिए पूरे प्रदेश में किसानों को लाइनों में लगना पड़ रहा है।

इसी तरह से अब सरसों खरीद पर उन्हें परेशान किया जा रहा है। सरकार का अगर यही रवैया रहा तो किसान उग्र आंदोलन करने पर मजबूर होंगे। इस दौरान किसान सभा ने सरसों खरीद पर लगी शर्तों को हटाने की मांग उठाते हुए जल्द फसल खरीद की मांग की। इस मौके पर रणधीर कुंगड़, सुरेंद्र मोठसरा, मास्टर जगरूप सिंह मौड़ी, मास्टर राजपाल चरखी, कप्तान वेद प्रकाश, ओमप्रकाश चांगरोड, रामपाल घिकाड़ा, इंद्र सिंह खेड़ी, धर्मबीर खेड़ी बूरा, अनिल चंदेनी, जोगेंद्र समसपुर, सतवीर चरखी आदि ने धरने को संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed