{"_id":"68d6fb60c68315412001fbb0","slug":"6000-ponds-in-the-state-are-filled-with-silt-2200-will-be-reclaimed-in-the-first-phase-krishan-lal-panwar-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-117768-2025-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में 6 हजार तालाब सिल्ट से भरे, 2200 का प्रथम चरण में करेंगे सुधारीकरण : कृष्ण लाल पंवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में 6 हजार तालाब सिल्ट से भरे, 2200 का प्रथम चरण में करेंगे सुधारीकरण : कृष्ण लाल पंवार
Sat, 27 Sep 2025 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sat, 27 Sep 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
-फोटो 60 : पंचायत मंत्री कृष्णलाल पंवार का स्वागत करते अशोक मान, दलबीर मान, नप के पूर्व चेयरमैन
बहादुरगढ़। हरियाणा के पंचायत एवं विकास मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि प्रदेश में करीब 19 हजार तालाब हैं, जिनमें से 6 हजार तालाब सिल्ट से भरे हुए पाए गए हैं। प्रथम चरण में 2200 तालाबों का सुधारीकरण और सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। इन पर बांध बनाकर स्ट्रीट लाइट लगाई जाएगी, चारों ओर पौधे लगाए जाएंगे और पानी को भी स्वच्छ किया जाएगा।
वे शुक्रवार को बहादुरगढ़ में डूसू प्रधान आर्यन मान को जीत की बधाई देने उनके घर पहुंचे थे। आर्यन मान की अनुपस्थिति में मंत्री ने उनके ताऊ अशोक मान व दलबीर मान से मुलाकात की तथा बेटे की जीत की शुभकामना दी। मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि प्रदेश सरकार गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए कई योजनाएं लागू कर रही है।
प्रदेश के हर गांव में महिला सांस्कृतिक कार्यक्रम केंद्र खोले जाएंगे, जहां महिलाएं एक स्थान पर एकत्र होकर भजन-कीर्तन कर सकेंगी। अभी तक 300 केंद्रों का उद्घाटन किया जा चुका है। साथ ही प्रदेश के 6250 गांवों में ई-लाइब्रेरी स्थापित की जाएंगी, जिनमें कंप्यूटर और किताबों की सुविधा उपलब्ध होगी।
विज्ञापन
पंवार ने कहा कि आधुनिक सुविधाओं से लैस इंडोर जिम भी खोले जाएंगे, ताकि ग्रामीण युवाओं को खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी सुविधाएं मिल सकें। वहीं, पंचायत विभाग की ओर से गांवों के 3 व 4 करम के रास्तों को पक्का करने का कार्य भी शुरू किया जाएगा। पंचायतों में फंड वितरण को लेकर सीएफसी और एसएफसी से जुड़ा विवाद केंद्र स्तर पर सुलझाया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि जैसे ही यह ग्रांट प्राप्त होगी, सभी पंचायतों में जनसंख्या के अनुसार फंड वितरित किए जाएंगे। इसके अलावा उन्होंने तालाबों के सर्वे का भी उल्लेख किया। पूछे गए सवाल पर हुए कहा कि वर्ष 2018 से 2024 के बीच अपराधों में कमी आई है। प्रदेश में सक्रिय गैंगस्टरों पर भी सरकार सख्ती से कार्रवाई कर रही है। अब तक 21 गैंगस्टरों की पहचान की जा चुकी है, जो विदेशों से संगठित अपराध को अंजाम देते हैं।
उनके गुर्गों को पुलिस पकड़कर जेल भेज रही है। विदेश मंत्रालय और संबंधित देशों की सरकारों के संपर्क में हमारी सरकार है। जल्द ही इन्हें गिरफ्तार कर भारत लाया जाएगा। इस मौके पर नप के पूर्व चेयरमैन रवि खत्री, पूर्व पार्षद युवराज छिल्लर, पप्पू दलाल और मालड़ पहलवान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।