फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   5.74 lakh cheated in the name of part time job, case registered

Jhajjar-Bahadurgarh News: खून से सना शव मिला, हत्या की आशंका

Sun, 18 Feb 2024 03:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 18 Feb 2024 03:15 AM IST
विज्ञापन
5.74 lakh cheated in the name of part time job, case registered
बेरी/झज्जर।गांव महराणा के पास नहर पटरी पर एक व्यक्ति का खून से लथपथ शव मिला है। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। मृतक के सिर पर चोट के निशान मिले है। इससे लगता है कि मृतक के सिर पर वार कर उसकी हत्या की गई है।
विज्ञापन

मृतक के पास ऐसा कोई कागज नहीं मिला है, जिससे उसकी पहचान हो सके। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। महराणा निवासी अमरदीप ने पुलिस में शिकायत दी है कि शनिवार सुबह वह अपने खेत में जा रहा था। जब वह नहर की पटरी पर पानी की डिग्गी के पास पहुंचा तो नहर की पटरी के साथ गड्ढे में एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ था, जो खून से लथपथा। उसने इसकी सूचना डायल 112 पर दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने उसकी तलाशी ली, लेकिन कोई कागज या पहचान पत्र नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान हो सके। पुलिस ने शव को पहचान के लिए सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है। पुलिस ने अमरदीप की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मृतक की कमीज पर प्रीमियम बाई यादव और पेंट पर यादव डीएच लिखा मिला है। मृतक की उम्र 45-50 साल के आसपास है। पुलिस को आशंका है कि यह व्यक्ति धारूहेड़ा का रहने वाला हो सकता है। दुजाना थाना प्रभारी मनजीत ने बताया कि सुबह शव होने की सूचना मिली थी। मृतक के सिर पर चोट के निशान मिले हैं। फिलहाल शव को पहचान के लिए सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवाया गया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed