फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   56 lakh cash, liquor worth Rs one crore seized

Jhajjar-Bahadurgarh News: 56 लाख नकदी, एक करोड़ रुपये की शराब जब्त

Sun, 29 Sep 2024 03:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 29 Sep 2024 03:24 AM IST
विज्ञापन
56 lakh cash, liquor worth Rs one crore seized
झज्जर। विधानसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों (बहादुरगढ़, बादली, झज्जर व बेरी) में कानून व्यवस्था चाक-चौबंद है। एफएसटी और एसएसटी टीमें फील्ड में कार्य कर रही हैं। जिले में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन पर कार्रवाई सुनिश्चित की गई है। जिले में 16 अगस्त से अभी तक करीब 56 लाख रुपये की नकदी और करीब 31 हजार लीटर शराब पकड़ी जा चुकी है। इसकी कीमत करीब एक करोड़ आंकी गई है।
विज्ञापन

इसके अलावा चुनाव को प्रभावित करने वाली 1508 वस्तुओं को पकड़ा गया है। इनकी कीमत करीब तीन लाख रुपये आंकी गई है। जिले में अभी तक करीब 1.71 करोड़ रुपये मूल्य की कुल जब्ती की जा चुकी है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि चुनाव के मद्देनजर जिले में सघन चेकिंग अभियान जारी है। नाकों पर पुलिस व अर्धसैनिक बलों के जवान तैनात हैं।
विज्ञापन

डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी शक्ति सिंह ने चुनाव लड़ रहे सभी राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों व निर्दलीय प्रत्याशियों से आह्वान किया कि वह आदर्श आचार संहिता का पालन करें। सार्वजनिक स्थानों पर चुनाव प्रचार सामग्री न लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्याशियों द्वारा चुनाव प्रचार के लिए किए जा रहे खर्च पर व्यय मॉनिटरिंग टीमें नजर रख रही हैं। इसके साथ ही एमसीएमसी (मीडिया सर्टिफिकेशन एवं मीडिया मॉनिटरिंग) टीमें भी विभिन्न मीडिया माध्यमों पर प्रत्याशियों द्वारा किये जा रहे प्रचार सामग्री पर नजर रखे हुए हैं। उम्मीदवारों के चुनाव खर्च के शैडो रजिस्टर का मिलान खर्च पर्यवेक्षक आईआरएस अजीत पाल सिंह द्वारा दो बार किया चुका है।

इंसेट
50 हजार से ज्यादा कैश के लिए क्यूआर कोड

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कैश लाने और ले जाने को लेकर नियम लागू किए गए हैं। बैंक से 50 हजार रुपये से अधिक नकदी की निकासी पर क्यूआर कोड लगी एक स्लीप देने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर रसीद को दिखाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed