फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   56 corona including seven students found infected, two dead

सात विद्यार्थियों समेत 56 संक्रमित मिले, दो मरीजों की मौत

Wed, 25 Nov 2020 11:08 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2020 11:08 PM IST
विज्ञापन
56 corona including seven students found infected, two dead
झज्जर। जिले में बुधवार को सात विद्यार्थी समेत 56 कोरोना संक्रमित मिले। इसके अलावा दो मरीजों की मौत भी हो गई। जिला में अब तक 52 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4874 हो चुकी है। इनमें से फिलहाल तक 4490 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 332 एक्टिव मरीज हैं।
विज्ञापन

बुधवार को भी तीन छात्राओं सहित सात विद्यार्थी कोरोना संक्रमित मिले। बुधवार को 56 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं 54 लाग ठीक भी हुए हैं। विद्यार्थियों की कोरोना संक्रमित होने की संख्या में निरंतर बढ़ोतरी हो रही है। शिक्षा विभाग की तरफ से 30 नवंबर तक स्कूल बंद किए गए हैं। इसके बाद भी विद्यार्थियों के संक्रमित होने का आंकड़ा निरंतर बढ़ रहा है।
विज्ञापन

ये विद्यार्थी मिले कोरोना पॉजिटिव
स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी की गई कोरोना संक्रमितों की सूची में तीन छात्रा व चार छात्र शामिल हैं। जिनमें खेड़ी सुलतान से 16 साल का छात्र, धारौली गांव से 12 साल का छात्र व 14 साल की एक छात्रा कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं लोहारी गांव में 16 साल का छात्र, किला इंक्लेव बहादुरगढ़ से एक 22 साल की छात्रा व 15 साल की छात्रा और चांदौल गांव से 13 साल का छात्र कोरोना संक्रमित मिले हैं। जिले में मौत के आंकड़े को देखा जाए तो पिछले करीब एक सप्ताह में 11 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना संक्रमितों के साथ-साथ कोरोना से मौत का आंकड़ा बढ़ना एक चिंता का विषय बनता जा रहा है। जबकि विभाग की तरफ से सैंपलिंग भी निरंतर की जा रही है। हर रोज 1500 से अधिक लोगों के सैंपल लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ, झज्जर डॉ. संजय दहिया ने बताया कि कोरोना संक्रमण को लेकर लोग सावधानी बरतें, कोरोना अभी खत्म नहीं हुआ है। सावधानी बरतने से ही बचाव है। इस लिए बेवजह घर से न निकलें। मास्क व सैनेटाइजर का प्रयोग करें। थोड़ी सी भी लापरवाही भारी पड़ सकती है। इसलिए आप स्वयं व अपने परिवार का बचाव करें। विभाग की तरफ से जारी किए गए नियमों का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed