{"_id":"5c7c2a34bdec2273903332a7","slug":"51551641140-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाइसेंसी हथियार समय से थाने में करवाएं जाम: डीएसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाइसेंसी हथियार समय से थाने में करवाएं जाम: डीएसपी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बाढड़ा। लोकसभा चुनावों में शांति बनाए रखें और लाइसेंसी हथियारों को समय पर पुलिस थाने में जमा करवाएं। ग्रामीण गांवों में शांति व्यवस्था कायम रखें और चुनाव अभियान में भाग लें। किसी तरह का संदेह होते ही पुलिस को तुरंत सूचित करें। यह बात बाढड़ा के नवनियुक्त डीएसपी अनिल कुमार ने कारी धारणी, कारी रूपा, कारी दास, आर्यनगर, सिरसली आदि गांवों के सरपंचों व मौजिज लोगों की बैठक को संबोधित करते कही।
उन्होंने कहा कि चुनावों के दौरान गांवों में आपसी पार्टीबाजी के कारण झगड़े होने का अंदेशा रहता है। इसलिए गांवों में आपस में शांति व्यवस्था बनाए रखे और हर मसले को गांव स्तर पर ही सुलझाने का प्रयास करें। किसी तरह का झगड़े का अंदेशा होने पर ग्रामीण शीघ्र पुलिस व अधिकारियों को सूचना दें। पुलिस आपकी मदद के लिए हर समय तैयार है। उन्होंने कहा कि लाइसेंसी हथियार थाने में जमा करवाए जा रहे हैं, इसलिए सभी अपने हथियार शीघ्र थाने में जमा करवा दें। उन्होंने कहा कि संदिग्ध व बाहरी व्यक्तियों पर ग्रामीण नजर रखे। पुलिस ग्रामीणों की सेवा के लिए हमेशा तत्पर है। इस अवसर पर बाढड़ा एसएचओ रामअवतार, सिरसली सरपंच अजीत, कारी दास सरपंच नवीन, आर्य नगर सरपंच होशियार सिंह, प्रवीण, संजय, मुकेश, अजय, सोनू व राजेश आदि ग्रामीण उपस्थित थे।