{"_id":"5c48c189bdec2211df41286c","slug":"51548272009-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिविल अस्पताल में गणतंत्र दिवस पर शुरू होगी पुलिस चौकी, नहीं बिगड़ेगा कानून व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिविल अस्पताल में गणतंत्र दिवस पर शुरू होगी पुलिस चौकी, नहीं बिगड़ेगा कानून व्यवस्था
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी। सिविल अस्पताल में पुलिस चौकी खोलने की मांग लंबे इंतजार के बाद गणतंत्र दिवस पर परवान चढ़ जाएगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग पुलिस विभाग को जगह मुहैया करवा चुका है। सीएमओ विरेंद्र यादव का कहना है कि जिला पुलिस कप्तान स्मिति चौधरी चौकी उद्घाटन करेंगी। इसके लिए सिविल अस्पताल में सभी आवश्यक तैयारियां हो चुकी हैं। इससे पहले सिविल अस्पताल में दो पक्षों के बीच मारपीट के अलावा स्टाफ सदस्यों के साथ दुर्व्यवहार की कई घटनाएं हो चुकी हैं।
100 बेड के जिला मुख्यालय अस्पताल में पुलिस चौकी खोलने की मांग करीब दो साल से लगातार उठ रही थी। यह मांग तीन पुलिस अधीक्षक (सुनील दलाल, हिमांशु गर्ग और स्मिति चौधरी) के समक्ष स्वास्थ्य विभाग, सामाजिक संगठन और जन प्रतिनिधि उठा चुके हैं। तत्कालीन एसपी सुनील दलाल और हिमांशु गर्ग ने भी पुलिस चौकी खोलने का आश्वासन दिया था लेकिन जगह का पेच फंसने के चलते मांग पूरी नहीं हो पाई। इस बीच देर रात अस्पताल में तैनात स्टाफ नर्सों के साथ बदसलूकी करने का मामला प्रकाश में भी आया था। उस समय स्टाफ नर्सों ने कुछ युवकों पर इमरजेंसी कक्ष की कुंडी लगाकर उन्हें जबरन अंदर रखने के आरोप भी लगाए थे। करीब चार माह पहले सीएमओ का कार्यभार संभालने वाले विरेंद्र यादव ने इस संबंध में उपायुक्त अजय सिंह तोमर और पुलिस अधीक्षक स्मिति चौधरी से भी पुलिस चौकी खोलने की मांग की थी। इस पर दोनों ने सकारात्मक रुख अपनाकर स्वास्थ्य विभाग को जगह मुहैया कराने के निर्देश दिए थे। स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई कर पुराने भवन में रेडक्रॉस ऑफिस के साथ लगते दो कमरों का चयन किया है। इनमें व्यवस्था भी करवा दी गई है। सीएमओ विरेंद्र यादव ने बताया कि यहां नियुक्त होने वाले पुलिसकर्मियों के सोने के लिए कमरा, शौचालय और बाथरूम सहित शिकायत कक्ष की अलग से व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा चयनित जगह को पुलिस विभाग से मंजूरी मिल चुकी है और गणतंत्र दिवस पर सिविल अस्पताल में चौकी शुरू कर दी जाएगी।
शुरूआत में चार पुलिस कर्मचारी होंगे नियुक्त
सिविल अस्पताल में चौकी शुरू करने के लिए पुलिस विभाग ने भी अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। पहले चरण में यहां चार पुलिस कर्मचारियों को तैनात किया जाएगा जिनमें एक एएसआई, एक हेड कांस्टेबल व दो कांस्टेबल शामिल है। इसके बाद वर्क लोड को देखकर यहां पुलिस कर्मियों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। सिविल अस्पताल में दो पक्षों में लड़ाई-झगड़ा होने की कई घटनाएं अब तक सामने आ चुकी हैं। इतना ही नहीं अस्पताल में उपचाराधीन मरीज के साथ बाहरी तत्वों द्वारा झगड़ा करने के कई मामले भी हो चुके हैं। इन मामलों की सूचना पाकर जब तक पुलिस टीम पहुंची, उससे पहले ही बदमाश फरार हो गए। ऐसे में सिविल अस्पताल में चौकी खुलने से मरीजों के अलावा स्टाफ सदस्यों को भी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस पर सिविल अस्पताल में पुलिस चौकी शुरू कर दी जाएगी। इसके लिए स्वास्थ्य और पुलिस विभाग की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। शुरूआत में यहां चार पुलिस कर्मियों की तैनाती पुलिस अधीक्षक करेंगी और इसके बाद संख्या को जरूरत के अनुसार बढ़ा दिया जाएगा। - विरेंद्र यादव, सीएमओ, चरखी दादरी