फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   छठ पर्व के तीसरे दिन महिलाओं ने निकाली प्रभात फेरी

छठ पर्व के तीसरे दिन महिलाओं ने निकाली प्रभात फेरी

Thu, 15 Nov 2018 01:45 AM IST
Updated Thu, 15 Nov 2018 01:45 AM IST
विज्ञापन
छठ पर्व के तीसरे दिन महिलाओं ने निकाली प्रभात फेरी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी। छठ महापर्व के समापन अवसर पर स्थानीय सीसीआई सीमेंट फैक्टरी के निकट मां सरस्वती लेबर सेवा संघ के तत्वावधान में अंतिम दिन भजन, प्रभात फेरी, सूर्य अर्घ्य सहित प्रसाद वितरण आदि धार्मिक गतिविधियां आयोजित की गई। आयोजन की अध्यक्षता आनंद गर्ग, विकास व कुलदीप गर्ग ने की।

बुधवार को अंतिम दिन आयोजन का शुभारंभ प्रभात फेरी के साथ किया गया। इसमें महिलाओं ने भजन कर नगर के विभिन्न मार्गों की परिक्रमा की। इसके उपरांत प्रवासी महिलाओं और पुरुषों ने उगते सूर्य को अर्घ्य दिया। इसके बाद सीसीआई सीमेंट फैक्टरी के निकट आयोजन स्थल पर प्रसाद वितरण के साथ ही तीन दिवसीय आयोजन का समापन किया गया। प्रवासी मजदूर बैजनाथ व हरेंद्र ने बताया कि छठ पर्व सूर्य देव की उपासना के लिए प्रसिद्ध है। इस पर्व के दौरान मुख्य रूप से सूर्य देव से अच्छे स्वास्थ्य, खुशियों व अन्य प्राकृतिक सौगातों को देने एवं रक्षा हेतु धन्यवाद देते हैं। इस पर्व पर साफ-सफाई का विशेष ध्यान दिया जाता है। महिला और पुरुष व्रत करते हैं और इसे सूर्य देव के दर्शन के बाद ही व्रत खोलते हैं। इस अवसर पर महेश चौहान, संजय, दूधनाथ, सूखाराम, शरदचंद, बबलू सिंह, राजेश गुप्ता, उर्मिला, गीता, मुस्कान, प्रीति, प्रीतम देवी, मीना, किरण, बेबी, उमरावती, राकेश, पुष्पा, सरिता, गीता, प्रतिभा, उर्मिला, कंचन, पार्वती, सुमन, पूजा, सपना, प्रीति, संध्या सहित अन्य उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed