फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   बिना गाजे-बाजे और मान-तान के तीन रुपये शगुन के साथ संपन्न हुई शादी, बारात में पहुंचे 23 बारातियों की वर पक्ष ने नहीं कराई मिलनी

बिना गाजे-बाजे और मान-तान के तीन रुपये शगुन के साथ संपन्न हुई शादी, बारात में पहुंचे 23 बारातियों की वर पक्ष ने नहीं कराई मिलनी

Tue, 18 Sep 2018 01:34 AM IST
Updated Tue, 18 Sep 2018 01:34 AM IST
विज्ञापन
बिना गाजे-बाजे और मान-तान के तीन रुपये शगुन के साथ संपन्न हुई शादी, बारात में पहुंचे 23 बारातियों की वर पक्ष ने नहीं कराई मिलनी
चरखी दादरी। रोहतक में एमसी की पढ़ाई कर रहे दुल्हा-दुल्हन ने बिना दहेज सामान्य ढंग से शादी रचाई। शादी में शगुन के रूप में महज तीन रुपये का लेनदेन हुआ। वर पक्ष ने बारातियों की मान-तान तक नहीं कराई। वर पक्ष के आग्रह और दूल्हा-दुल्हन की सहमति से एक-एक रुपये का शगुन टीका, लगन और कन्यादान के रूप में दिया गया। लड़की के पिता जहां भाजपा पार्टी के चरखी मंडल अध्यक्ष हैं तो वहीं रोहतक के तिलक नगर निवासी लड़के के पिता ज्ञान सिंह होटल कारोबारी हैं। लड़के वालों ने शादी आर्य समाज के अनुसार बिल्कुल सादगी से की है।
विज्ञापन

पैंतावास कलां में रविवार दोपहर 12 से शाम पांच बजे तक दिन के समय यह शादी हुई। वधु दीपिका के पिता जगजीत सांगवान ने बताया कि उनकी बेटी रोहतक की बाबा मस्तनाथ यूनिवर्सिटी में एमएससी प्रथम वर्ष की छात्रा है जबकि उनका दामाद हरप्रीत ढाका एमडीयू में एमएससी फाइनल वर्ष का छात्र है। करीब एक सप्ताह पहले ही दोनों पक्षों में शादी की बात चली थी। जगजीत सांगवान ने बताया कि दोनों बच्चों सहित परिवार भी बिना दहेज के सादगीपूर्ण शादी करना चाहते थे। लड़के वालों ने आर्य समाज के रीति-रिवाजों अनुसार शादी करने की पेशकश उनके सामने रखी, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया। रविवार को शादी बिना गाजे-बाजे के साथ घर पर ही सामान्य ढंग से हुई। बारात में शरीक होकर महज 23 बाराती ही पैंतावास कलां पहुंचे। लड़के के पिता ज्ञान सिंह ने किसी भी बाराती की मिलनी नहीं कराई। ज्ञान सिंह ढाका ने कहा कि दहेज लेना और देना अपराध ही नहीं इंसानियत के खिलाफ भी है। रोजाना हम देखते हैं कि दहेज रूपी दानव की भेंट चढ़ विवाहिता अपनी इहलीला रेल की पटरियों या पंखे पर झूलकर समाप्त कर लेती हैं। अगर इस दानव को जड़ से समाप्त करना है तो हम सभी को आगे आना होगा।
विज्ञापन


आठवां फेरा लेकर कन्या भ्रूण हत्या न करने का लिया संकल्प
शादी के दौरान दूल्हा-दुल्हन ने आठवां फेरा लेकर कन्या भ्रूण हत्या न करने की शपथ भी ली। शादी समारोह में मौजूद सभी लोगों भी इस शपथ में भागीदार बने। उपभोक्ता संरक्षण कल्याण समिति हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र दिसौदिया ने दूल्हा-दुल्हन को आठवां फेरा दिलाकर सभी से कन्या भ्रूण हत्या जैसी बुराई के खिलाफ आवाज उठाने का आह्वान किया। सामान्य ढंग से हुई शादी में भाजपा विधायक सुखविंद्र मांढ़ी सहित जिला अध्यक्ष एडवोकेट रामकिशन शर्मा, मार्केट कमेटी चेयरमैन चंद्रपाल सांगवान, जिला महामंत्री राजेंद्र परमार, सतेंद्र परमार, डॉ. बलवान सांगवान, डॉ. कर्णवीर चरखी, सरपंच सोमेश घिकाड़ा, महिला विंग जिला अध्यक्ष राजरानी सांगवान, सचिव अनिता लुहाच ने भी शिरकत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed