{"_id":"5af5f12d4f1c1beb408b4921","slug":"51526067501-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो स्थानों पर बनेंगे वेंडिंग जोन, तीन जगहों पर पार्किंग की प्रशासन करेगा व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो स्थानों पर बनेंगे वेंडिंग जोन, तीन जगहों पर पार्किंग की प्रशासन करेगा व्यवस्था
Updated Sat, 12 May 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
शहर में सड़कों किनारे लगने वाली रेहड़ियों को एक जगह पर लाने के लिए जिला प्रशासन जल्द ही दो वेंडिंग जोन बनाएगा। रेहड़ियों के सर्वे का काम पूरा हो चुका है। इसके अलावा ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार के लिए तीन जगहों पर पार्किंग का भी जल्द निर्माण किया जाएगा। यह निर्देश शुक्रवार को हरियाणा के अतिरिक्त मुख्य सचिव आनंद मोहन शरण ने जिला प्रशासन की बैठक के दौरान अधिकारियों को दिए। इस दौरान उन्होंने पुलिस विभाग द्वारा चयनित 16 जगहों पर सीसीटीवी लगाने के आदेश भी दिए।
बैठक में आनंद मोहन शरण ने कहा कि नगर परिषद क्षेत्र में जल्द ही सीसीटीवी लगाए जाएंगे। इसके लिए पुलिस विभाग ने आम जनता की राय से विभिन्न 16 स्थान चिन्हित किए हैं। हरियाणा सरकार की परिवर्तन योजना के तहत दादरी खंड की जिम्मेदारी प्रदेश के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी आनंद मोहन शरण को दी गई है। उन्होंने गत 20 अप्रैल को भी परिवर्ततन योजना के तहत दादरी खंड को विकसित करने के उद्देश्य से जिला के अधिकारियों की बैठक ली थी। शुक्रवार को उन्होंने पिछली बैठक में लिए गए निर्णयों और विभिन्न विभाग को दिए गए आदेशों की समीक्षा की।
बैठक में उपायुक्त अजय सिंह तोमर, अतिरिक्त उपायुक्त मनोज कुमार, एसडीएम ओमप्रकाश देवराला, नगराधीश मनीष कुमार फौगाट, जीएम रोडवेज विनेश, एलडीएम अनिल कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी सुरेश शर्मा, जिला कल्याण अधिकारी दीपिका, मार्केट कमेटी सचिव सुमन लता, नगर परिषद कार्यकारी अधिकारी जितेंद्र सिंह, उप कृषि निदेशक प्रताप सिंह और लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता उदयवीर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
इन जगहों को सीसीटीवी के लिए किया चयनित
अतिरिक्त मुख्य सचिव ने एक-एक करके शहर के विकास कार्यों से संबंधित योजनाओं पर गहनता से मंथन किया और जरूरी निर्देश दिए। परिषद के कार्यकारी अधिकारी ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए बस स्टैंड गेट, रोहतक चौक, रावलधी बाईपास, दिल्ली बाईपास, चिड़िया मोड़, महेंद्रगढ़ चौक, लोहारू चौक, ब्लयू डायमंड चौक, रेलवे स्टेशन, पुराना बस स्टैंड, लाला लाजपत राय चौक, रंगीला मंदिर चौक, सरदार झाडू सिंह चौक, हीरा चौक, उत्सव गार्डन चौक और पुरानी अनाज मंडी गेट आदि स्थानों को चुना गया है।
बदली जाएंगी स्ट्रीट लाइटें, सर्वे पर मांगी जाएंगी आपत्तियां
अतिरिक्त मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि नगर परिषद क्षेत्र की सभी पुराने एवं ज्यादा बिजली खपत वाली स्ट्रीट लाइटों को बदला जाए। परिषद क्षेत्र में 5300 से अधिक स्ट्रीट लाइटें हैं। उन्होंने बताया कि चरखी दादरी में स्ट्रीट वेंडिंग रेहड़ी लगाने वालों का सर्वे कर लिया गया है, जिस पर जल्द ही आपत्तियां मांगी जाएंगी। इसके बाद एक या दो स्थानों पर स्ट्रीट वेंडिंग जोन बनाए जाएंगे।
कूड़ा जलाने पर प्रतिबंध, पकड़े जाने पर होगी कार्रवाई
उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने बैठक में बताया कि दादरी जिले में प्लास्टिक के बैग पर बैन से संबंधित आदेश जारी कर दिए गए हैं और इन आदेशों की पालना के लिए नगर परिषद व प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी प्रकार कूड़ा आदि जलाने पर भी प्रतिबंध लगाया गया है। अगर कोई कूड़ा जलाता पकड़ा गया तो उस पर कार्रवाई की जाएगी।