फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   भाजपा अपने चुनावी वायदों पर खरी उतरी: मांढी

भाजपा अपने चुनावी वायदों पर खरी उतरी: मांढी

Thu, 07 Dec 2017 12:58 AM IST
Updated Thu, 07 Dec 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
भाजपा अपने चुनावी वायदों  पर खरी उतरी: मांढी
भाजपा अपने चुनावी वायदों पर खरी उतरी: मांढी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बाढड़ा।
देश व प्रदेश की जनता ने जिस उम्मीद विश्वास के साथ भाजपा सरकार बनवाने में सहयोग दिया है उन्हीं वायदों पर खरा उतरते हुए भाजपा सरकार बाढड़ा उपमंडल सहित जिले में नई सुविधाएं उपलब्ध करवाने व हर क्षेत्र का सर्वांगीण विकास करने के मूलमंत्र पर काम कर रही है। भाजपा विधायक सुखविंद्र सिंह मांढ़ी ने ग्रामीणों से कहा कि प्रदेश की जनता मनोहर लाल सरकार की स्पष्ट और विकास हितैषी नीतियों का सहयोग कर प्रदेश को आगे बढ़ाने के लिए काम रही है।

उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों में जहां योग्यता को दरकिनार कर पैसे व सिफारिश के बलबूते अयोग्य लोगों को नौकरियां दी जाती थी । उसी गलत परंपरा के कारण आज कई नेताओं पर कानूनी कार्यवाही चल रही है लेकिन मौजूदा सरकार में योग्यता व भर्ती नियमों की कसौटी पर खरा उतरने वाले युवाओं को प्राथमिकता के आधार पर रोजगार मिल रहा है जिससे युवाओं में प्रतिस्पर्धा की भावना में वृद्धि हो रही है। नोटबंदी व जीएसटी पर उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा देश के व्यापार को पूरी तरह सफेद व्यवसाय करने की नियत से लागू की गई जीएसटी का देश की अर्थव्यवस्था के लिए बड़ी लाभदायक होने की उम्मीद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed