फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   दिनभर ठप रही इंटरनेट सेवाएं, धारा-144 भी हुई लागू

दिनभर ठप रही इंटरनेट सेवाएं, धारा-144 भी हुई लागू

Sun, 26 Nov 2017 02:06 AM IST
Updated Sun, 26 Nov 2017 02:06 AM IST
विज्ञापन
दिनभर ठप रही इंटरनेट सेवाएं, धारा-144 भी हुई लागू
दिनभर ठप रही इंटरनेट सेवाएं, धारा-144 लागू
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
जिला में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के मद्देनजर जिलाधीश विजय कुमार सिदप्पा ने धारा 144 लागू कर दी है। इसके अनुसार जिले में हथियार लेकर चलने और खुला पेट्रोल व डीजल बेचने पर पाबंदी लगा दी गई है। आदेशों के अनुसार जिला में किसी भी स्थान पर किसी भी व्यक्ति किसी भी तरह का अस्त्र-शस्त्र, तलवार, लाठी, बरछा, कुल्हाड़ी, जेली, गंडासी या अन्य कोई भी नुकसान पहुंचाने वाली वस्तु लेकर चलने पर प्रतिबंध रहेगा। आदेशों के उल्लंघन करने वाले व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

जिलाधीश ने जिला में परिपूर्ण कानून व शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला के सभी पेट्रोल पंपों को भी धारा 144 के तहत आदेश जारी करते हुए कहा है कि कोई भी पंप पैट्रोल या डीजल की खुली बिक्री ना करे। आदेशों की अवहेलना करने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिला खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक को आदेशों के पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, जींद में आयोजित होने वाली सांसद राजकुमार सैनी की रैली को मद्देनजर रखते हुए प्रशासन ने शनिवार को इंटरनेट सेवाएं भी बंद रखी। सुबह करीब नौ बजे इंटरनेट सेवाएं बंद की गई जोकि देर शाम तक बहाल नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed