फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   गंभीर प्रताडना से तंग आकर व्यापारी ने खाया जहर

गंभीर प्रताडना से तंग आकर व्यापारी ने खाया जहर

Sat, 12 Aug 2017 01:33 AM IST
Updated Sat, 12 Aug 2017 01:33 AM IST
विज्ञापन
गंभीर प्रताडना से तंग आकर व्यापारी ने खाया जहर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर/बेरी।
गांव छुछकवास में शुक्रवार को एक भैंस व्यापारी और ग्रामीणों के बीच लेनदेन को लेकर हुई हाथापाई से परेशान व्यापारी ने जहर खा लिया। इससे पहले उसे उपचार मुहैया कराया जाता उसने रोहतक पीजीआई में दम तोड़ दिया। मामले में पुलिस ने आधा दर्जन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने कई स्थानों पर दबिश भी दी, लेकिन समाचार लिखे जाने तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई थी।
पुलिस के अनुसार गांव छुछकवास निवासी रामअवतार पुत्र भजन लाल पशुओं का व्यापारी था। इसी व्यापार के चलते उसका क्षेत्र के कुछ लोगों से रुपयों का लेन-देन था। लेनदार पैसे जल्दी देने की मांग कर रहे थे और रामअवतार उन्हें पैसे नहीं दे पा रहा था।
विज्ञापन

आरोप है कि शुक्रवार को लेनदार रामअवतार के घर पहुंचे और उसकी जमकर पिटाई की। बाद में इसी बात से परेशान होकर रामअवतार ने जहर निगल लिया। जब परिजन उसे उपचार के लिए झज्जर के सामान्य अस्पताल लेकर पहुंचे तो चिकित्सकों ने उसे गंभीर हालत में देख रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान रामअवतार ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयानों में मृतक की पत्नी ने रामचंद्र, प्रमिंद्र, अनूप, महिला रोशनी व उसकी लड़की और प्रमिंद्र के दोस्त पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। आरोप लगाया कि पैसे के लेनदेन को लेकर उक्त लोग उनके घर आए थे और उसके पति के साथ हाथापाई की। जिससे प्रताड़ित होकर उसके पति ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या कर ली। नामजदों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी फरार हैं।
- जयकरण, एएसआई, बेरी थाना कार्यवाहक प्रभारी।


- रोहतक पीजीआई में तोड़ा दम, दो महिलाओं सहित अन्य के मामला दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed