फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   50000 prize parveen arrested

सागर हत्याकांड: 50 हजार का इनामी प्रवीन गिरफ्तार

Fri, 10 Sep 2021 01:05 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 01:05 AM IST
विज्ञापन
50000 prize parveen arrested
मई में दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में सुशील पहलवान के साथ मिलकर सागर पहलवान की पीट पीटकर हत्या करने के आरोपी 50 हजार के इनामी बदमाश को बेरी पुलिस ने अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर अदालत में पेश किया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। आरोपी की पहचान झज्जर जिले के दहकोरा गांव निवासी प्रवीन उर्फ चोटी के रूप में हुई है।
विज्ञापन

बुधवार की रात को पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सागर हत्याकांड का आरोपी प्रवीन उर्फ चोटी बेरी में किसी से मिलने के लिए आ रहा है। बेरी पुलिस थाना प्रबंधक सुंदरपाल के नेेतृृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। पूरे मामले पर डीएसपी विक्रांत भूषण भी नजर रख रहे थे। पुलिस ने बेरी कबूलपुर मार्ग पर आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से 32 बोर को देसी पिस्तौल व दो कारतूस बरामद किए। आरोपी के खिलाफ बेरी पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन

आरोपी प्रवीण उर्फ चोटी ने सुशील पहलवान के साथ पहलवान सागर धनखड़ की छत्रसाल स्टेडियम दिल्ली में पिटाई की थी। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। इसके बाद 4-5 मई को थाना मॉडल टाउन दिल्ली में हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। दिल्ली पुलिस की ओर से इस मामले के आरोपी प्रवीन को पकड़ने के लिए 50 हजार का इनाम घोषित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक उप निरीक्षक अनिल कुमार, सहायक उपनिरीक्षक प्रीतम, सहायक उपनिरीक्षक धर्मेंद्र, मुख्य सिपाही प्रदीप, मुख्य सिपाही संदीप व अन्य कर्मचारियों सहित थाना प्रबंधक बेरी उप निरीक्षक सुंदर पाल के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया।

अवैध हथियार के साथ पकड़े गए आरोपी ने प्राथमिक पूछताछ में थाना मॉडल टाउन दिल्ली क्षेत्र में हुई सागर की हत्या की वारदात का खुलासा किया है। आरोपी ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर मारपीट करके एक युवक की हत्या करने की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी दिल्ली पुलिस का 50 हजार का इनामी बदमाश है। - विक्रांत भूषण, डीएसपी, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed