फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   500 and 1000 rupees, not received, Jhajjar

फिर लेट पहुंचा कैश, ग्राहकों को मिले केवल चार हजार रुपये

Sat, 26 Nov 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर Updated Sat, 26 Nov 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन

नोटबंदी के बाद सभी जगह छोटे नोटों के कैैश को लेकर मारामारी मची हुई है। वीरवार की तरह शुक्रवार को भी जिले भर के बैंकों में कैश लेट पहुंचा। इसके चलते अल सुबह ही पहुंचे लोगों को कैश के लिए घंटों लाइनों में इंतजार करना पड़ा। कैश डिलीवरी में हो रही देरी के चलते शहर के बैंकों में झगड़े तक की नौबत आने लगी है।

विज्ञापन


शुक्रवार को बैंकों में कैश वैन करीब 12 बजे पहुंची। वहीं लोगों को बैंकों द्वारा केवल चार हजार रुपये तक ही दिए गए, जिसके चलते लोगों में नाराजगी देखने को मिली। वहीं शुक्रवार को जिले के सभी बैंकों ने एक्सचेंज काउंटर बंद कर दिए।
विज्ञापन


जिले भर के बैंकों में शुक्रवार को करीब 14 करोड़ रुपये के दो हजार और 100 रुपये के नोट का कैश पहुंचा। इसके बावजूद बैंकों में शाम होते-होते ये कैश खत्म हो गया। वहीं पीएनबी के एटीएम में भी करीब तीन लाख का कैैश डाला गया था, जो केवल दो घंटे में ही खत्म हो गया। यही हाल कुछ एचडीएफसी के एटीएम का रहा, यहां भी कैश करीब चार बजे खत्म हो गया। एचडीएफसी ब्रांच में भी करीब साढे़ तीन बजे कैश खत्म हो गया। वहीं कुछ बैंकों में ग्राहकों को 2-2 हजार के नोट थमा दिए, जिससे उनमें रोष छा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्रांच बंद के समय हुआ हंगामा
पीएनबी द्वारा अपने तय समय चार बजे तक लोगों को कैश बांटा गया। इसके चलते कुछ लोग बाहर ही रह गए। जिन्होंने ब्रांच बंद होने के बाद गेट पर तैनात पुलिसकर्मियों के साथ झगड़ा भी किया, लेकिन बैंक के नियमों का हवाला देते हुए पुलिसकर्मियों ने गेट नहीं खोला। इसके चलते ग्राहकों ने जमकर हंगामा किया। कुछ देर तक हंगामा करने के बाद पुलिसकर्मियों ने लोगों को समझा-बुझाकर वहां से भेज दिया।


पहले दिन नहीं मिलने वालों को बांटा कैश
शुक्रवार को जब बैंकों में कैश पहुंचा तो वीरवार के बाकी बचे ग्राहकों प्राथमिकता दी गई। गार्डों द्वारा पहले दिन वालों का नाम और टोकन नंबर रजिस्टर दर्ज में दर्ज किया गया था। इसके अनुसार ही ग्राहकों को कैश बांटा गया। वहीं शुक्रवार को पहुंचे ग्राहकों ने इसको लेकर एतराज जताया।

शुक्रवार को जिले के लिए 14 करोड़ रुपये पहुंचे थे। ग्राहकों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए कैश बांटने की व्यवस्था हर जगह की गई है।
एलडी शर्मा, एलडीएम झज्जर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed