{"_id":"67182be264d374573e00ee34","slug":"50-patients-are-taking-free-dialysis-facility-in-civil-hospital-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-114848-2024-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: नागरिक अस्पताल में 50 मरीज ले रहे निशुल्क डायलिसिस की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: नागरिक अस्पताल में 50 मरीज ले रहे निशुल्क डायलिसिस की सुविधा
Wed, 23 Oct 2024 04:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Wed, 23 Oct 2024 04:19 AM IST
विज्ञापन
सिविल अस्पताल में मरीजों का डायलिसिस करते कर्मचारी।
झज्जर। नागरिक अस्पताल में मरीजों को डायलिसिस की मुफ्त सुविधा शुरू हो गई है। जिले में फिलहाल डायलिसिस के लगभग 50 मरीज है। एक मरीज सप्ताह में एक से दो बार डायलिसिस करवाता है। नागरिक अस्पताल में मरीजों की सुविधा के लिए आठ मशीनें हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि यदि डायलिसिस के मरीजों की संख्या बढ़ती है तो उसी हिसाब से मशीनों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी।
अस्पताल में डायलिसिस सुविधा 2019 से उपलब्ध है। इससे पहले मरीजों को डायलिसिस का इलाज करवाने के लिए शुल्क देना पड़ता था, लेकिन जब से सरकार ने लोगों के लिए यह सुविधा मुफ्त में उपलब्ध करवाना शुरू कर दिया है। सरकार ने दीपचंद डायलिसिस सेंटर और किडनी क्लीनिक को डायलिसिस का टेंडर दिया हुआ है। दीपचंद डायलिसिस सेंटर और किडनी क्लीनिक ही झज्जर में डायलिसिस की सुविधा उपलब्ध करवा रही है। नागरिक अस्पताल में 500 से ज्यादा डायलिसिस हर महीने की जाती है। मरीजों को अपने शरीर का संतुलन बनाए रखना बेहद जरूरी है। जिन मरीजों के शरीर में पानी की कमी होती है, उनको सप्ताह में एक से दो बार डायलिसिस करवाना पड़ता है और जिन मरीजों के शरीर में पानी की मात्रा ज्यादा होती है, उनको सप्ताह में दो से तीन बार डायलिसिस करवाना पड़ता है।झज्जर जिले में दो नागरिक अस्पताल है। एक झज्जर शहर में स्थित है तो दूसरा बहादुरगढ़ में स्थित है। दोनों नागरिक अस्पतालों में मरीजों को डायलिसिस की मुफ्त सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है।
डायलिसिस के लिए नहीं देना पड़ता शुल्क
नागरिक अस्पताल में डायलिसिस करवाने मरीजों को अब कोई भी शुल्क नहीं देना पड़ता। पहले मरीजों को डायलिसिस करवाने के लिए शुल्क देना पड़ता था। जिन मरीजों का टेस्ट पॉजिटिव आता था, उनको 1223 रुपये देने पड़ते थे और जिन मरीजों को टेस्ट नेगेटिव आता था उनको 1083 रुपये देने पड़ते थे। अब नागरिक अस्पताल में मरीजों को डायलिसिस के मुफ्त में होता है।
विज्ञापन
पहले इनका होता था मुफ्त इलाज
नागरिक अस्पताल में अब डायलसिस के सभी मरीजों का मुफ्त में इलाज किया जा रहा है, लेकिन पहले आयुष्मान कार्ड, कम आय, सरकारी कर्मचारी, बीपीएल, ईडब्ल्यूएस, अनुसूचित जाति, गरीब मरीज और शहरी मलिन बस्ती के लोगों का मुफ्त में इलाज किया जाता था। जो इस श्रेणी में नहीं आते थे, उनको डायलिसिस के इलाज के लिए शुल्क देना पड़ता था, लेकिन अब सभी डायलिसिस मरीजों का मुफ्त में इलाज किया जा रहा है।
वर्जन
नागरिक अस्पताल में डायलिसिस के मरीजों को मुफ्त सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। लगभग 50 मरीज सुविधा का लाभ उठा रहे है। अगर डायलिसिस मरीजों की संख्या बढ़ती है तो मशीनों की संख्या बढ़ाई जाएगी और 24 घंटे डायलिसिस सेवा भी शुरू की जाएगी।
विकास, इंचार्ज, दीपचंद डायलिसिस सेंटर और किडनी क्लीनिक, झज्जर