{"_id":"65415f964f752ba62d0b6535","slug":"5-players-from-haryana-selected-in-indian-rugby-football-team-jhjhar-news-c-195-1-nnl1001-5086-2023-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: भारतीय रग्बी फुटबॉल टीम में हरियाणा के 5 खिलाड़ियों का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: भारतीय रग्बी फुटबॉल टीम में हरियाणा के 5 खिलाड़ियों का चयन
Wed, 01 Nov 2023 01:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Wed, 01 Nov 2023 01:42 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। एशिया कप रग्बी-7 का आयोजन 3 से 4 नवंबर तक दोहा कतर में किया जाएगा। इसमें हरियाणा के पांच खिलाड़ी भारत की टीम में शामिल हैं। इनमें झज्जर का भी एक खिलाड़ी हैं।
हरियाणा रग्बी फुटबॉल संघ के महासचिव नरेंद्र मोर ने बताया कि हरियाणा रग्बी फुटबॉल टीम ने नेशनल गेम्स गोवा 2023 में सभी मैच जीतकर हरियाणा राज्य को चैंपियन बनाया। भारतीय रग्बी फुटबॉल टीम राष्ट्रीय खेलों से सीधे कतर पहुंची है। कुंडली गांव से प्रिंस खत्री (सोनीपत) भारतीय टीम के कप्तान नियुक्त किए गए हैं। इसके अलावा टीम में हरियाणा से मोहित खत्री (सोनीपत), नीरज खत्री (सोनीपत) अजय देसवाल (झज्जर) और दीपक कुमार पूनिया (हिसार) के अलावा भारतीय टीम के अन्य खिलाड़ी देवेंद्र (महाराष्ट्र), हनी (दिल्ली), जावेद (दिल्ली) विनय (कर्नाटक) सुकुमार (पश्चिम बंगाल), आकाश वाल्मीकि (पश्चिम बंगाल) और गणेश ओडिशा भी शामिल हैं। टीम के साथ टीम कोच विकास खत्री कुंडली (सोनीपत) को नियुक्त किया गया है। हरियाणा रग्बी फुटबॉल संघ के प्रधान सरविंद्र डबास, उपप्रधान मनीष खत्री, कोषाध्यक्ष तिलकराज ने टीम के सभी खिलाड़ियों को अच्छा खेल प्रदर्शन करने के लिए बधाई दी।