{"_id":"6129442a8ebc3e7a1211eecb","slug":"5-lakhs-extortion-sought-by-sending-a-letter-to-the-banks-guards-house-jhjhar-news-rtk622196871","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक के गार्ड के घर पत्र भेजकर मांगी 5 लाख की रंगदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक के गार्ड के घर पत्र भेजकर मांगी 5 लाख की रंगदारी
विज्ञापन
साल्हावास। खानपुर खुर्द गांव में स्थित कोऑपरेटिव बैंक के गार्ड के घर पत्र भेजकर वीरवार को अज्ञात व्यक्ति ने 5 लाख रुपये की रंगदारी मांगी है और परिवार को जान से मारने की धमकी दी है। इसकी शिकायत गार्ड आनंद कुमार पुत्र बने सिंह निवासी सासरौली ने शुक्रवार को झाड़ली पुलिस चौकी में दी है। साल्हावास थाने में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
जानकारी के अनुसार, आनंद के घर के गेट पर मिले पत्र में किसी अज्ञात व्यक्ति ने 5 लाख की रंगदारी मांगी है और परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई है। आनंद कुमार ने शिकायत में कहा कि वह खानपुर खुर्द कोऑपरेटिव बैंक में अस्थायी गार्ड की नौकरी करता है और उसके पास लाइसेंसी हथियार है। उसे छीनने और झाड़ली गांव में से नहीं निकलने देने की धमकी भी पत्र में दी गई है। उसने पुलिस से सुरक्षा देने व धमकी देने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पत्र हाथ से लिखा गया है और यह पत्र कहां से आया है इसके बारे में भी कोई जानकारी नहीं है।
वर्जन
मामले शिकायत मिली है। पत्र किसने भेजा है, इसकी जांच की जा रही है। जिस गार्ड से रंगदारी मांगी गई है और धमकी दी गई है उसकी आर्थिक स्थिति भी कोई ज्यादा मजबूत नहीं है।
विज्ञापन
- रामकरण, निरीक्षक, थाना प्रबंधक, साल्हावास।