फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   5 hours of rain...roads and streets submerged, water entered houses and shops

Jhajjar-Bahadurgarh News: 5 घंटे की बारिश...सड़क-गलियां जलमग्न, घर-दुकानों में घुसा पानी

Thu, 05 Sep 2024 05:53 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 05 Sep 2024 05:53 AM IST
विज्ञापन
5 hours of rain...roads and streets submerged, water entered houses and shops
सरकारी अस्पताल के क्वार्टरों में भरे पानी से गुजरते कर्मचारी
झज्जर। झज्जर शहर व आसपास के क्षेत्रों में बुधवार सुबह पांच घंटे की तेज बारिश से बुरा हाल हो गया। शहर के मुख्य मार्गों और कालोनियों में पानी भर गया। सफाई के अभाव में नालों का दूषित पानी सड़कों पर फैल गया। बर्फखाना रोड, बीकानेर चौक, आंबेडकर चौक, मुख्य बाजार, सिलानी गेट, राव तुलाराम चौक, कुलदीप चौक, बहादुरगढ़ रोड, बादली रोड, रेवाड़ी रोड, सीताराम गेट, छारा चुंगी, सब्जी मंडी सहित कई मुख्य मार्गों पर दो-दो फीट तक पानी भर गया। इस कारण मुख्य मार्गों पर दुकानदारों को अपनी दुकानें बंद करनी पड़ी।
विज्ञापन

मुख्य मार्ग के बाजार में कई दुकानों में पानी घुस गया। शहर के दमदमा मोहल्ला, हरिपुरा मोहल्ला, आर्य नगर, आदर्श नगर सहित अन्य कई निचली कालोनियों में घरों में भी पानी घुस गया। लोग बाल्टियों से पानी निकालने में लगे रहे। आंबेडकर चौक पर पानी ऐसे जाता नजर आया, जैसे कोई झील हो। लोगों का कहना है कि शहर में नालों की सफाई नियमित रूप से नहीं होती, जिस कारण बारिश के दौरान जलभराव की समस्या आती है। शहर में नालों की सफाई का काम नगर परिषद के पास है, जिसके चलते नगर परिषद ने लाखों रुपये का टेंडर भी दिया हुआ है। उसके बावजूद बारिश के समय शहर में शहर पानी-पानी हो जाता है।
विज्ञापन

वाहनों में भरा पानी, धक्का लगाकर ले गए
तेज बारिश के चलते हुए जलभराव से गुजर रहे वाहनों में पानी भर गया। बाजार व मुख्य मार्गों पर कई वाहन लाइसेंसर में पानी भरने की वजह से बंद हो गए। लोग धक्के मारकर उनको ले गए।कई वाहन तेज बारिश के कारण गिर गए और उनमें नुकसान भी हुआ। दुपहिया वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ी। कई वाहनों पर महिलाएं भी बैठी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकारी स्कूल में भरा पानी
घोसियान मोहल्ला स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला-एक में वीरवार को आई बारिश के चलते पानी भर गया। स्कूल के प्रांगण के अलावा कक्षाओं में पानी जमा हो गया। इसके चलते स्कूल की छुट्टी कर दी गई। पार्षद दिनेश छिकारा ने पानी निकलवाने के लिए नगर परिषद से पंप मंगवाया।बारिश के चलते कई निजी स्कूलों ने भी समय से पहले छुट्टी कर दी थी।


बेरी में भी जलभराव से बुरा हाल
बेरी। बुधवार को सुबह करीब 12 बजे एकाएक मौसम बदल गया और एक घंटे तक झमाझम बारिश हुई। बारिश होने से गलियों व सड़कों पर पानी जमा हो गया। निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई। इसके कारण लोगों को परेशानी हुई।

बेरी में कुल 55 एमएम बारिश हुई। करीब एक घंटे हुई बारिश अच्छी बारिश हुई। बारिश के बाद निचले इलाकों व सड़कों पर अधिक पानी दिखाई दिया। झुलसा देने वाली गर्मी से लोगों को राहत मिली गई है। किसानों की खेत में पानी के बिना झुलस रही धान फसलों पर भी बारिश से संजीवनी मिली है। कृषि विशेषज्ञों की माने तो यह बारिश किसानों के लिए लाभदायक है। बारिश थमने के करीब 2 घंटे बाद पानी उतरने पर लोगों का आवागमन शुरू हुआ। बारिश से शहर के बाजार और कई मौहल्लों में पानी से लबालब हो गए। जलभराव होने से लोगों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ी। बारिश थमने के बाद सड़कों से धीरे-धीरे पानी उतरा, तब जाकर लोगों को कुछ राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed