फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   5 days later, Corona's graph dropped below 200, 181 found infected

5 दिन बाद 200 से नीचे आया कोरोना का ग्राफ, 181 मिले संक्रमित

Thu, 13 May 2021 01:25 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 13 May 2021 01:25 AM IST
विज्ञापन
5 days later, Corona's graph dropped below 200, 181 found infected
झज्जर। करीब 15 दिन बाद जिले का कोरोना संक्रमण का ग्राफ 200 से नीचे आया है, जबकि 241 लोगों को डिस्चार्ज भी किया गया है। जिले में बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी की गई सूची के अनुसार 181 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं, जबकि चार लोगों की मौत भी कोरोना संक्रमण की वजह से हुई है। मौत का आंकड़ा बढ़कर 148 पहुंच गया है। इस बार शहरी क्षेत्र के बजाय ग्रामीण क्षेत्र में बड़ी संख्या में संक्रमित मिल रहे हैं।
विज्ञापन

बुधवार को मिले 181 कोरोना संक्रमितों में से 143 कोरोना संक्रमित ग्रामीण क्षेत्र से हैं। इनमें एक पांच माह व एक छह माह का बच्चा भी शामिल है। जबकि 39 संक्रमित शहरी क्षेत्र से हैं। प्रशासन की तरफ से भी ग्रामीण क्षेत्र में बढ़ते कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए टीमें लगा दी गई हैं। वहीं ग्रामीण क्षेत्र में ही आइसोलेशन सेंटर स्थापित करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। पुलिस की तरफ से दी गई एंबुलेंस व रोडवेज की तरफ से स्वास्थ्य विभाग को दी गई पांचों एंबुलेंस बसें भी ग्रामीण क्षेत्र में कार्यरत है। जिले में फिलहाल तक कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 13672 पहुंच गया है, वहीं इनमें से 12127 लोग कोरोना की जंग जीत चुके हैं। पॉजिटिविटी रेट को देखा जाए तो जिले का पॉजिटिविटी रेट बुधवार को 4.59 फीसदी है, जबकि रिकवरी रेट 88.1 प्रतिशत है। मृत्यु के आंकड़े को देखा जाए तो जिले में अब तक 148 लोगों को मृतकों की सूची में शामिल किया गया है और मृत्यु दर 1.07 प्रतिशत पहुंच गई है। जिले में फिलहाल 1397 सक्रिय केस बचे हुए हैं, इनमें से 103 लोगों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। जबकि 1294 लोगों को घर पर ही स्वास्थ्य विभाग की टीम की तरफ से इलाज मुहैया करवाया जा रहा है।
विज्ञापन

चार लाख से अधिक लोगों के लिए सैंपल
अब तक चार लाख 370 लोगों के स्वास्थ्य विभाग की टीमों की तरफ से सैंपल लिए गए हैं। इनमें से 378383 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। फिलहाल 3990 लोगों को सैंपल की रिपोर्ट आने का इंतजार है। जिले में स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार फिलहाल 357 एक्टिव कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। इनमें से शहरी क्षेत्र में 145 व ग्रामीण क्षेत्र में 212 कंटेनमेंट जोन सक्रिय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

12 दिन में मिले कोरोना संक्रमित
तिथि संक्रमित
1 मई 263
2 मई 265
3 मई 290
4 मई 451
5 मई 315
6 मई 404
7 मई 326
8 मई 368
9 मई 321
10 मई 281
11 मई 409
12 मई 181
कोविड हेल्पलाइन
जिला मुख्यालय पर स्वास्थ्य विभाग की मेडिकल सेवा के लिए कंट्रोल रूम सिविल सर्जन कार्यालय परिसर सेक्टर 6 में बनाया गया और हेल्पलाइन नंबर 01251-297193 व 297393 के अलावा 01251-297193, 01251-297393, 01251-297416, 01251-397417, 01251-297418 और 01251-297419 जारी किए गए हैं। साथ ही सरकार की ओर से दिए गए हेल्पलाइन नंबर 1075 पर संपर्क कर कोरोना से बचाव संबंधित जानकारी व कोरोना संक्रमित व्यक्ति स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाने बारे चिकित्सीय जानकारी 24 घंटे सातों दिन प्रभावी रूप से दी जा रही है।

ग्रामीण क्षेत्र में इस बार कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा हैं। प्रशासन की ओर से ग्रामीण क्षेत्र में 27 स्थानों पर आइसोलेशन केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं। कोरोना बचाव के लिए ग्रामीण क्षेत्र में बढ़ा दिया गया है। हर रोज ग्रामीण क्षेत्र में अब टीमों को जांच के लिए भेजा जा रहा है। कोरोना संक्रमित पाए जाने वाले मरीजों को होम आइसोलेशन में किट उपलब्ध करवा कर उनकी जांच की जा रही है।
- डॉ. संजय दहिया, सिविल सर्जन, झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed