{"_id":"6727ff5ad8726512390f5f54","slug":"48683-farmers-got-benefit-of-pradhan-mantri-kisan-samman-nidhi-yojana-in-the-district-bahadurgarh-news-c-195-1-jjr1002-115149-2024-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: जिले में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का 48683 किसानों को मिला लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: जिले में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का 48683 किसानों को मिला लाभ
Mon, 04 Nov 2024 04:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Mon, 04 Nov 2024 04:25 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 18वीं किस्त किसानों के खातों में जा चुकी है। जिले में लगभग 48683 किसानों को इसका लाभ मिला है। जिला कृषि कल्याण विभाग की तरफ से लगभग 75 हजार किसानों की लिस्ट केंद्र सरकार के पास भेजी गई थी। केंद्र सरकार की तरफ से छोटे किसानों की सहायता करने के लिए साल 2019 में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को शुरू किया गया। इसमें हर साल में तीन किस्तों में छह हजार रुपये किसानों को दिए जाते है। इससे फसल बुआई और कृषि से जुड़े अन्य कामों में सहायता मिलती है। अभी तक केंद्र सरकार की तरफ से 18 किस्ते जारी की जा चुकी हैं।
जिले में 18वीं किस्त के लिए कृषि कल्याण विभाग की तरफ से लगभग 75 हजार किसानों की लिस्ट भेजी गई थी। इनमें से 48683 किसानों के खातों में 18वीं किस्त के पैसे आ गए हैं। प्रधानमंत्री ने पांच अक्तूबर को देश में इस योजना के पात्र किसानों के खातों में दो हजार की किस्त भेजी थी, लेकिन हरियाणा में विधानसभा चुनाव होने के कारण हरियाणा के किसानों के बैंक खातों में दो हजार रुपये की किस्त नहीं आई। विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद 16 अक्तूबर को जिले के किसानों के बैंक खातों में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 18वीं किस्त किसानों के खातों में डाल दी गई। फसल बुआई का समय है, किसानों को इन पैसों से फसल बुआई के लिए खाद-बीज खरीदने में सहायता मिलेगी।
इन किसानों को नहीं मिला लाभ
जिन किसानों ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेने के लिए पंजीकरण करवाया था, लेकिन ई-केवाईसी, लैंड सीडिंग नहीं करवाई और जिनके घरों में सरकारी नौकरी है या इनकम टैक्स भरते हैं उन किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ नहीं मिला।
विज्ञापन
जिन किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 18वीं किस्त का लाभ नहीं मिला है, वो ई-केवाईसी, लैंड सीडिंग या बैंक खाता आधार कार्ड से नहीं जुड़ा है। वह ईकेवाईसी, लैंड सीडिंग और बैंक खाते को आधार से लिंक कर इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।
- डॉ. जितेंद्र अहलावत, कृषि उप निदेशक, झज्जर