{"_id":"5f9f092d8ebc3e9baa35c291","slug":"46-reported-corona-positive-44-discharge-bahadurgarh-news-rtk581063196","type":"story","status":"publish","title_hn":"46 की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव, 44 डिस्चार्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
46 की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव, 44 डिस्चार्ज
विज्ञापन
बहादुरगढ़। जिले में कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या फिर बढ़ने लगी है। रविवार को कोरोना संक्रमण के 46 और केस सामने आए। जबकि पहले से संक्रमित 44 लोगों स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया। अब जिले में एक्टिव केस बढ़कर 354 हो गए हैं। संक्रमित मिले मरीजों में अधिकतर को होम आइसोलेट किया गया है। सिविल सर्जन डॉ. संजय दहिया के अनुसार अब तक 3623 कन्फर्म केस निकल चुके हैं, जबकि 3234 डिस्चार्ज हो चुके हैं। अब तक जिले में 129141 सैंपलों की जांच में 3840 की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। रविवार को जिले में पॉजिटिविटी रेट 2.9 और रिकवरी रेट 89.2 फीसदी दर्ज किया गया।
यहां मिले संक्रमित
जिन लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई उनमें बहादुरगढ़ की बैंक कॉलोनी, सेक्टर-6 में चार केस, सौलधा, बालौर, लोवा खुर्द, कसार, बांबे वाली गली मेन बाजार, जटवाड़ा मोहल्ला, सेक्टर-9 में दो केस के अलावा झज्जर के खुंगाई, मातनहेल, बट्टी मोहल्ला, गुढ़ा, छावनी में दो केस, आर्य नगर, शिव कॉलोनी, पाना हिंग्याण, पाना बैठान, पाना गिंग्याण दूबलधन, पाना किरमाण दूबलधन, पाना बिरध्यान दूबलधन, रेवाड़ी खेड़ा, मुबारिक पुर, बाबेपुर, छपार, सरोला, भदानी, झाड़ली, मालियावास में तीन केस, साल्हावास में तीन केस, बाघपुर में चार केस शामिल हैं।