{"_id":"66de36c67324a8a7f50e57f7","slug":"46-accused-arrested-in-various-cases-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-113524-2024-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: विभिन्न मामलों में 46 आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: विभिन्न मामलों में 46 आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े
Mon, 09 Sep 2024 05:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Mon, 09 Sep 2024 05:14 AM IST
विज्ञापन
08jjrp09- झज्जर। आक्रमण अभियान के तहत जांच करते पुलिस कर्मचारी। स्त्रोत- पुलिस पीआरओ
झज्जर। रविवार सुबह से शाम तक ऑपरेशन आक्रमण के तहत पुलिस की टीमों ने जिले में कई स्थानों पर छापा डाला। विभिन्न मामलों में 46 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस कमिश्नर बी सतीश बालन के निर्देश पर सभी थाना प्रबंधक, सीआईए प्रभारी, स्पेशल स्टॉफ व एंटी नारकोटिक सेल की टीमों का गठन किया गया था।
पुलिस की विशेष टीमों द्वारा सर्च अभियान के दौरान जिला के अलग अलग संभावित स्थानों पर संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की गई। जांच के दौरान एक आरोपी को गांजा के साथ काबू किया गया। 260 ग्राम गांजा बरामद हुआ। दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। दो पिस्तौल एक कारतूस बरामद हुआ। दो अलग-अलग स्थान से दो आरोपियों को जुआ सट्टा खेलते हुए पकड़ा गया। 3640 रुपये मिले। 5 पीओ/22 बेल जंपर व अन्य मामलों के 19 आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की।
यातायात नियमों के उल्लंघन पर 52 वाहनों के चालान भी किए गए। थाना बेरी क्षेत्र से गुम हुए तीन बच्चों को से सकुशल बरामद करके उनके परिजनों के हवाले किया गया।