फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   45 thousand cheated by pretending to be aunt's son, case registered

Jhajjar-Bahadurgarh News: बुआ का लड़का बताकर 45 हजार ठगे, केस दर्ज

Wed, 17 Jul 2024 05:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Wed, 17 Jul 2024 05:50 AM IST
विज्ञापन
45 thousand cheated by pretending to be aunt's son, case registered
झज्जर। शेखुपुर जट निवासी एक युवक को व्हाट्सअप पर खुद को बुआ का लड़का बताकर उससे 45 हजार रुपये ठग लिए। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

शेखुपुर जट गांव निवासी हरीश कुमार ने पुलिस में शिकायत दी है कि 16 जून को उसके व्हाट्सअप पर मैसेज आया कि वह उसकी बुआ का लड़का राजेंद्र है। उक्त व्यक्ति ने अपने व्हाट्सअप पर उसके बुआ के लड़के राजेंद्र की डीपी भी लगा रखी थी। उसने व्हाट्अप पर कहा कि उसे 45 हजार रुपये की जरूरत है और वह दो घंटे में वापस कर देगा। उसने खाते में 45 हजार रुपये डाल दिए। कुछ देर बाद उसका फिर से मैसेज आया कि उसे और पैसों की जरूरत है। इस पर उसे शक हुआ और उसने अपने बुआ के लड़के के पास फोन किया। उसने कोई राशि मांगने की बात से इंकार कर दिया। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed