फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   पेयजल कनेक्शन वैध नहीं तो सीवरेज के चुकाने होंगे 100 रुपये प्रतिमाह

पेयजल कनेक्शन वैध नहीं तो सीवरेज के चुकाने होंगे 100 रुपये प्रतिमाह

Thu, 15 Nov 2018 01:45 AM IST
Updated Thu, 15 Nov 2018 01:45 AM IST
विज्ञापन
पेयजल कनेक्शन वैध नहीं तो सीवरेज के चुकाने होंगे 100 रुपये प्रतिमाह
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी। पेयजल कनेक्शन वैध नहीं कराने वालों पर नकेल कसने के लिए जन स्वास्थ्य विभाग ने नई प्लानिंग तैयार कर ली है। इसके तहत अब ऐसे लोगों से अकेले सीवरेज कनेक्शन की एवज में 100 रुपये प्रतिमाह वसूले जाएंगे। इस संबंध में सर्कुलर जारी हो चुका है। अवैध पेयजल कनेक्शनों के चलते होने वाले नुकसान की भरपाई के लिए यह प्लानिंग तैयार की गई है। अब तक विभाग सीवरेज कनेक्शन के चार्ज के रूप में 30 रुपये प्रतिमाह ले रहा है। जिन उपभोक्ता ने पेयजल का कनेक्शन वैध नहीं करवा रखा है उनसे अब जनस्वास्थ्य विभाग 100 रुपये प्रतिमाह सीवरेज बिल वसूलेगा। शिक्षण संस्थाओं और कामर्शियल उपभोक्ताओं से 500 रुपये चार्ज लिया जाएगा। विभाग ने इस संबंध में नया सर्कुलर जारी किया है। शहर में इस समय 4451 वैध पेयजल कनेक्शन हैं जबकि मकानों की संख्या 25 हजार के पार हैं। शहर में सीवरेज व पेयजल कनेक्शन लेने के लिए बहुत कम लोग ही नियमों की पालना कर रहे हैं। तकरीबन लोग सीवरेज लाइन में अपने आप ही कनेक्शन कर लेते हैं विभाग के पास इसकी कोई सूचना व अनुमति तक नहीं ली जाती है। विभाग के अधिकारियों की तरफ से भी इस बारे में सख्ती नहीं बरती जा रही है। ऐसे में जहां भी सीवरेज की नई लाइन बिछाई जाती है, उस लाइन में अवैध कनेक्शन कर लिए जाते हैं। सीवरेज कनेक्शन लेने के लिए 500 रुपये फीस निर्धारित है। इसके लिए पूरी कागज प्रक्रिया से गुजरना होता है। उपभोक्ता को रोड कट सहित कई चार्ज देने होते हैं तब जाकर सीवरेज कनेक्शन मिल पाता है। नए सर्कुलर के अनुसार उद्योग, कारखाना व शिक्षण संस्थाओं के लिए सीवरेज कनेक्शन की फीस पांच हजार रुपये निर्धारित की गई है।
करीब दो साल पहले जन स्वास्थ्य विभाग ने पेयजल कनेक्शनों को वैध करने के लिए डोर-टू-डोर अभियान भी चलाया था। इसके बावजूद शहर में अभी भी अवैध पेयजल कनेक्शनों की भरमार है। विभाग के बार-बार अपील करने के बाद भी लोग कनेक्षन वैध कराने में कोई रुचि नहीं ले रहे। इससे जहां पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था गड़बड़ा जाती है तो वहीं विभाग को भी राजस्व का घाटा होता है।
विज्ञापन


इस समय सीवरेज का बिल है मात्र 30 रुपये
इस समय सीवरेज का प्रतिमाह बिल 30 रुपये है। विभाग शहर में इस समय पेयजल और सीवरेज दोनों का मिक्स बिल 60 रुपये प्रतिमाह वसूल रहा है। इसमें सीवरेज का भी 30 रुपये बिल में शामिल है। जिन उपभोक्ताओं ने पेयजल कनेक्शन पर पानी का मीटर लगवा रखा है उनसे पेयजल और सीवरेज का मिक्स बिल 120 रुपये प्रतिमाह वसूला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर में 4451 सीवरेज कनेक्शन हैं वैध
अब जिस उपभोक्ता ने पेयजल कनेक्शन वैध नहीं करवा रखा है तो उससे सीवरेज बिल के रुप में 100 प्रति माह वसूला जाएगा। सिर्फ सीवरेज बिल अब 100 रुपये प्रति माह कर दिया है। वहीं शिक्षण संस्थाओं व कामर्शियल क्षेत्र से 500 रुपये वसूला जाएगा। इस समय शहर में 4451 सीवरेज कनेक्शन वैध हैं जबकि शहर में नगर परिषद की सर्वे के आधार पर 25 हजार मकान है। शहर में वैध पेयजल कनेक्शनों की संख्या इस समय 12019 हैं। 3500 उपभोक्ताओं ने ही पेयजल कनेक्शन पर पानी का मीटर लगवा रखा है।


शहर के लोगों को चाहिए कि वे अपने पेयजल और सीवरेज कनेक्शन को वैध करवा लें ताकि वे ज्यादा बिल का भुगतान करने से बच सकें और सरकारी राजस्व में भी बढ़ोतरी हो सके। - रामरूप यादव, बिल इंचार्ज, जनस्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed